{"_id":"52941da4a1e1fb2f2101f7025ef81e9d","slug":"ipl-investigation-not-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में सट्टा लगाने के मामले में जांच अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल में सट्टा लगाने के मामले में जांच अधूरी
हरिद्वार/ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2013 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबलों में सट्टा लगाने का मामला हो या फिर हरकी पैड़ी क्षेत्र के होटल में जुआ खिलाने का जुर्म, पुलिस मगरमच्छों तक पहुंचने में नाकाम साबित होती है। इसके चलते गिरोह फिर से सक्रिय होकर अपराध को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
हाल ही में हुए आईपीएल मुकाबलों में सट्टा खिला रहे दो लोगों को ज्वालापुर पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार करने का दावा किया था। कड़च्छ स्थित मकान से मोबाइल, नगदी और अन्य सामान भी बरामद किया गया था। तब पुलिस ने दावा किया था कि सट्टा खिलाने वालों के तार कुछ सफेदपोश और कारोबारियों से भी जुड़े हैं।
विज्ञापन
यही नहीं हरियाणा से पूरा गोरखधंधा ऑपरेट किया जा रहा था लेकिन, आज तक पुलिस ना तो उन सफेदपोशों के नाम उजागर कर पाई है और ना ही गिरोह के सरगनाओं तक पहुंच पाई है। आज तक पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की काल डिटेल को खंगालने में उलझी है।
विज्ञापन
दूसरी ओर रविवार रात हरकी पैड़ी क्षेत्र स्थित पुरोहित लॉज में जुआ खेलते पुलिस ने 27 लोगों को गिरफ्तार किया। लेकिन, जुआ खिला रहा प्रबंधक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया और न ही पुलिस दूसरे सरगनाओं तक पहुंच पाई। दोनों ही मामलों में पुलिस मगरमच्छों को गिरफ्तार करने में फिसड्डी रही।
सरगनाओं को भी दबोचा जाएगा। जांच में जिसका भी नाम सामने आएगा। बख्शा नहीं जाएगा।
- जेएस भंडारी, एसपी सिटी, हरिद्वार