फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   interview of vijay verma

दोस्तों से फीस उधार लेकर सीखी एक्टिंग

Sun, 15 Jun 2014 11:25 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Jun 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
interview of vijay verma

पिता की सख्त हिदायत थी, अगर फिल्मों में जाना है तो फिर दरवाजा उधर है।

विज्ञापन


तीन साल तक मुंबई में संघर्ष
दोस्तों ने फीस जुटाई और ट्रेनिंग के लिए फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) में भेज दिया। दो साल ट्रेनिंग और तीन साल तक मुंबई में संघर्ष के बाद फिल्म ‘चिटगांग’ मिली।

यहां से गाड़ी चल निकली। प्रियदर्शन की ‘रंगरेज’ और ‘गैंग ऑफ घोस्ट’ में अहम भूमिकाएं भी कीं। हालांकि संघर्ष जारी है, लेकिन कुछ हद तक सुकून भी है।

डायरेक्टर तिग्मांशु धुलिया की फिल्म ‘यारा’ की शूटिंग कर रहे एक्टर विजय वर्मा अपनी कहानी कुछ इस तरह बयां करते हैं।

शनिवार को दून पहुंचे विजय वर्मा ने बताया कि उनका परिवार हैदराबाद में रहता है, जबकि वे अजमेर से हैं। बकौल विजय, सब कुछ करना चाहता था, पिता के साथ बिजनेस नहीं।
विज्ञापन


घर में बताया कि स्कॉलरशिप मिली है
एफटीआईआई (पुणे) का एंट्रेंस टेस्ट दूसरी बार में क्लीयर हो गया। फीस और पुणे में रहने का खर्चा कौन देता, इसी उलझन में कई दिन बीत गए। एक दिन मेरे दोस्त ने कहा, खर्चा वह उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में बता दूं कि स्कॉलरशिप मिली है। मुंबई आने पर संघर्ष के बीच दूरदर्शन में 1500 रुपए में एक शो किया। इसके बाद ‘चिटगांग’ मिली।

राज निधिमारो और कृष्ण डीके की शॉर्ट मूवी ‘शोर’ में लीड रोल किया, जिसे न्यूयार्क में एमआईएएसी फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड मिला। प्रियदर्शन की ‘रंगरेज’ देखने के बाद लोग पिता से तारीफ करने पहुंचे।


तब जाकर उन्होंने मुझे फोन पर शाबासी दी, कहा- ‘बेटे मुझे गर्व है तुम पर’। विजय वर्मा ने बताया दून पहली बार आया हूं। शूटिंग कुछ दिन बाद है। मसूरी और पहाड़ियां घूमना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed