{"_id":"e76cdbccc400ffc9f5a49a6954237692","slug":"indira-hridayesh-may-be-new-cm-of-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड सीएम की रेस में राहुल ने इन्हें किया आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड सीएम की रेस में राहुल ने इन्हें किया आगे
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 19 Jan 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के बयान को अगर उत्तराखंड से जोड़कर देंखे तो मंत्री इंदिरा ह्दयेश का दावा सबसे मजबूत हो जाएगा।
विज्ञापन
खुलकर अपनी दावेदारी ठोंकी
दिल्ली में अखिल भारतीय अधिवेशन में कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं को पचास फीसदी आरक्षण की बात कहकर राहुल ने इंदिरा ह्दयेश को रेस में आगे कर दिया है।
उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की बह रही हवा में अकेले इंदिरा ह्दयेश ही खुलकर अपनी दावेदारी ठोंक रही हैं और दिल्ली में डेरा डाले हैं।
पढ़ें, मैरिज रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेने पहुंचे कई बुजुर्ग
विज्ञापन
राहुल गांधी केइस बयान पर इंदिरा ह्दयेश साफगोई से कहती हैं हां कहा तो है अब देखिये यह कब से लागू होता है। उत्तराखंड में लंबे समय से नेतृत्व परिवर्तन की आस कांग्रेस के ही नेता लगाए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, नरेंद्र मोदी के लिए अब ये भी करेंगे बाबा रामदेव
मुख्यमंत्री की ओर से हर बार स्थिर सरकार का बयान भी दिया जाता है लेकिन उत्तराखंड के नेताओं की दिल्ली दौड़ अभी भी बंद नहीं हुई है। न ही केंद्रीय नेतृत्व की ओर से दौड़ में शामिल नेताओं को सीटी बजाकर रेस खत्म होने का संकेत दिया जा रहा है।
नेता पेश कर रहे अपना तर्क
मुख्यमंत्री की दौड़ में केंद्रीय मंत्री हरीश रावत के साथ-साथ बहुगुणा सरकार में शामिल तीन मंत्री इंदिरा ह्दयेश, हरक सिंह रावत और प्रीतम सिंह लंबे समय से अपना-अपना तर्क पेश कर लॉबिंग कर रहे हैं। जबकि अपनी दावेदारी को लेकर इंदिरा ह्दयेश ने खुलकर अपनी मंशा आलाकमान को जताई है।
पढ़ें, निहारिका के टैंलेट को निहारेगा पूरा देश
चार राज्यों केविधानसभा चुनाव नतीजों के बाद राहुल गांधी के बयान केबाद ही एक बार फिर उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन का अभियान तेज हुआ था। ऐसे में देखना होगा कि इस बार राहुल गांधी का बयान उत्तराखंड की राजनीति को कितना प्रभावित करता है।
पढ़ें, स्पीक एशिया के बाद अब लूटने आई यह कंपनी
कांग्रेस ने 2003 और 2009 के लोकसभा चुनावों में एक भी महिला को उम्मीदवार नहीं बनाया था ऐसे में राहुल गांधी के मैसेज उत्तराखंड की महिला नेताओं के लिए भी खिड़की खोेलेगा।