फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   indira awas fund add to uttarakhand victims

आपदा के बेघरों को मिलेगा इंदिरा आवास का भी पैसा

Mon, 30 Dec 2013 08:21 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 Dec 2013 08:21 PM IST
विज्ञापन
indira awas fund add to uttarakhand victims

उत्तराखंड सरकार ने बेघरों को दी जाने वाली मुआवजा राशि में इंदिरा आवास योजना के तहत मिलने वाले 75 हजार रुपए भी जोड़ दिए हैं। अब बेघर हुए परिवारों को 7.75 लाख रुपए दिए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा आपदा प्रभावित परिवारों को सीएम विवेकाधीन कोष से 5-5 हजार रुपए गर्म कपडों के लिए दिए जाने के आदेश जारी हो गए हैं।

75 हजार रुपए और दिए जाएंगे
सचिवालय में मीडिया से बातचीत केदौरान मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि दैवी आपदा में बेघर हुए लोगो को सरकार अभी तक सात लाख रुपए प्रति परिवार के हिसाब से मुआवजा राशि दे रही थीं। लेकिन अब उन्हें इंदिरा आवास योजना के तहत आवास बनाने के लिए मिलने वाले 75 हजार रुपए भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन


गर्म कपड़े खरीदने के लिए 5 हजार
क्योंकि इंदिरा आवास योजना का लाभ बीपीएल श्रेणी के लोगों को मिलता है, अब चूंकि सभी बेघर लोग बीपीएल से भी नीचे की श्रेणी में आ गए हैं, इसलिए इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाला 75 हजार सभी बेघर परिवारों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेघर परिवारों को सर्दी के गर्म कपड़े खरीदने के लिए सीएम राहत कोष से पांच पांच हजार रुपए दिए जाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल के खनिज अधिकारी का जवाब तलब
नैनीताल जिले में बड़ी मात्रा में पकड़ी गई अवैध खनन की सामग्री के मद्देनजर जिला खनिज अधिकारी को नोटिस जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने स्वयं मीडिया को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की संपदा को लुटने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता।


नैनीताल के जिला खनिज अधिकारी को नोटिस जारी करके दस दिन में जवाब मांगा है कि वह बताए कि इतने बड़े पैमाने पर अवैध खनन की जानकारी निदेशालय या शासन को क्यों नहीं दी। यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो जिला खनिज अधिकारी नैनीताल के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed