फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian army solve problem in disaster affected areas

आपदाः सेना ने फिर संभाला मोर्चा

Sat, 10 Aug 2013 10:31 AM IST
प्रमोद सेमवाल
प्रमोद सेमवाल Updated Sat, 10 Aug 2013 10:31 AM IST
विज्ञापन
Indian army solve problem in disaster affected areas

उत्तराखंड से लगी चीन सीमा पर मोटर मार्गों की हालत को सुधारने के लिए

विज्ञापन
आईटीबीपी के जवानों ने स्वयं ही मोर्चा संभाल लिया है। आईटीबीपी के जवान नीती घाटी में क्षतिग्रस्त पड़े सुमना-लपथल मोटर मार्ग के पांच सौ मीटर भाग को पैदल आवाजाही के लिए खोल चुके हैं, जबकि एक किमी भाग पर कार्य चल रहा है।

जरूरी सामान सितंबर तक पहुंचाना बेहद जरूरी
अक्तूबर से नीती और माणा घाटी बर्फ से ढक जाती है। ऐसे में सीमा पर डटे सैनिकों के लिए रसद और जरूरी सामान सितंबर तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। आपदा से बदरीनाथ हाईवे, जोशीमठ-मलारी-नीती और जोशीमठ-सुमना-लपथल मोटर मार्ग बंद पडे़ हैं।

हालांकि जोशीमठ-नीती मोटर मार्ग पर भापकुंड में बीआरओ ने वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है, लेकिन बदरीनाथ हाईवे और लपथल मोटर मार्ग अभी भी बंद हैं।
विज्ञापन


देखें, उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीबीपी के कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि जवानों ने स्वयं ही सुमना-लपथल मोटर मार्ग के ध्वस्त हुए पुश्तों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जवान सुमना में क्षतिग्रस्त पैदल पुलिया का निर्माण कार्य भी करेंगे।

प्रतिदिन मौसम खराब रहने से सेना के हेलीकॉप्टर भी जोशीमठ से उड़ान नहीं भर पा रहे हैं, जिससे आईटीबीपी के जवान जरूरी सामान कंधों में लादकर सीमा क्षेत्र में ले जा रहे हैं। हमने बदरीनाथ हाईवे को खोलने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया है। मशीनें हाईवे को खोलने में लगी हुई हैं। शीघ्र सीमा क्षेत्र की सड़कों को खोल दिया जाएगा।
- कर्नल निलेश चंदाराना, कमांडर, बीआरओ, जोशीमठ

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed