{"_id":"42c99fd167b97a1c9fd9bf9cc13af07e","slug":"india-celebrating-rebublic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"64वीं नहीं, 84वीं हैं गणतंत्र की वर्षगांठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
64वीं नहीं, 84वीं हैं गणतंत्र की वर्षगांठ
कौशल सिखौला/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 25 Jan 2014 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय गणतंत्र की प्रतीक 26 जनवरी स्वतंत्र भारत में ही नहीं बल्कि गुलाम भारत में भी मनाया जाता था। इस लिहाज से इस वर्ष देश 26 जनवरी की 84वीं वर्षगांठ मना रहा है। आमतौर पर इस वर्षगांठ को 64वीं माना जाएगा।
विज्ञापन
संपूर्ण स्वराज्य की घोषणा
आजादी मिलने से पूर्व भी 26 जनवरी अविभाजित हिंदुस्तान में मनाया जाता था। वास्तव में 26 जनवरी 1930 को महात्मा गांधी ने लाहौर में लाला लाजपत राय, अब्दुल कलाम आजाद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस आदि की उपस्थिति में संपूर्ण स्वराज्य की घोषणा की थी।
विज्ञापन
26 जनवरी 1931 को पुण्य पर्व के रूप में इस घोषणा की वर्षगांठ मनायी गई। फिर 1947 में आजादी मिलने तक समूचे देश में हिंदुस्तानवासी 26 जनवरी को अपने राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने लगे। अंग्रेजों ने इस पर कभी एतराज भी नहीं किया।
विज्ञापन
स्वाभिमान दिवस
शुरुआती वर्षों में पुण्य पर्व के रूप में मनायी जाने वाली 26 जनवरी 1938 से स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन प्रतिवर्ष देशभर में संपूर्ण स्वराज्य पाने के कार्यक्रम कांग्रेस द्वारा चलाए जाते थे।
1947 में देश के आजाद होने के बाद प्रभुता संपन्न गणतंत्र की आधार शिला रखी जाने लगी। भारत के संविधान निर्माताओं ने संपूर्ण स्वराज्य की प्रतीक 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस घोषणा के लिए चुना।
इस प्रकार आजाद भारत में भले ही हम भारतीय गणतंत्र की 64वीं वर्षगांठ 26 जनवरी को मना रहे हो लेकिन 26 जनवरी की 84वीं वर्षगांठ वास्तव में मनायी जा रही है।