फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   increased DA for uttarakhand roadways employee.

उत्तराखंडः परिवहन निगम कर्मियों को मिलेगा बढ़ा डीए

Sun, 22 Nov 2015 01:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 Nov 2015 01:42 PM IST
विज्ञापन
increased DA for uttarakhand roadways employee.

उत्तराखंड सरकार द्वारा निगम कर्मचारियों के छह प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का लाभ परिवहन निगम कर्मियों को नवंबर माह के वेतन में मिलेगा। इससे निगम के पांच हजार के लगभग अधिकारी-कर्मचारी लाभान्वित होंगे। शासनादेश की फाइल पर एमडी ने वित्त विभाग को आदेश कर दिया है। आदेश होने पर यूनियन नेताओं ने खुशी जताई है।

विज्ञापन


दीपावली से पहले सरकार ने निगम कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में छह प्रतिशत बढ़ोत्तरी की थी। शनिवार को एमडी ने वित्त विभाग को नवंबर माह के वेतन में बढ़े महंगाई भत्ते को जोड़ने का आदेश जारी कर दिया। महंगाई भत्ता राशि न्यूनतम 700 से अधिकतम 3000 रुपए तक होगी। इससे निगम को 48 लाख रुपए अतिरिक्त खर्च करने होंगे।
विज्ञापन


महंगाई भत्ता बढ़ने पर रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के महामंत्री रवि पचौरी ने कहा कि वो महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग बहुत पहले से करते आ रहे थे। मांग पूरी होने पर उन्होंने सरकार और निगम प्रबंधन का आभार प्रकट किया। वहीं रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद महामंत्री रामचंद्र रतूडी ने भी सरकार और निगम प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त नियंत्रक भूपेश तिवारी ने बताया कि एमडी ने बढ़े डीए का लाभ नवबंर के वेतन में दिये जाने का आदेश दिया है। नवबंर माह के वेतन में निगम कर्मचारियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed