फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the body 'power house' entered virus

शरीर के ‘पावर हाउस’ में घुसा वायरस

Sat, 27 Jul 2013 09:24 PM IST
देहरादून/रजा शास्त्री
देहरादून/रजा शास्त्री Updated Sat, 27 Jul 2013 09:24 PM IST
विज्ञापन
In the body 'power house' entered virus

उत्तराख्ांड में बारिश के साथ्ा ही पीलिया का हमला शुरु हो गया है। पीलिया का वायरस हेपेटाइटिस ए और ई पानी के साथ शरीर के ‘पावर हाउस’ लीवर में घुस रहा है। नलों के पानी में सीवर और नालियों की गंदगी मिलकर पानी में आ रही है।

विज्ञापन


पीलिया के रोगियों में बच्चे, बड़े और महिलाएं सभी शामिल हैं। शहर की अलग-अलग पैथोलोजियों में बृहस्पतिवार को दो सौ पैंतीस लोगों को पीलिया की पुष्टि हुई है। इनमें 88 बच्चे हैं।
विज्ञापन


दून के फिजिशियन डा. एसडी जोशी, बालरोग विशेषज्ञ डा. जेपी देवशाली ने बताया कि पीलिया के मरीज आ रहे हैं। दूसरे अस्पतालों और नर्सिंगहोमों के डाक्टरों का कहना है कि एक हफ्ते से पीलिया के मरीजों का संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी के अलावा आपदाग्रस्त क्षेत्रों में भी पीलिया का प्रकोप बढ़ रहा है। पीलिया के रोगी दून अस्पताल और घाटी के नर्सिंगहोमों में दिखाने के लिए आ रहे हैं। चमोली के रहने वाले केएन सिंह के पुत्र सचिन (5) को गंभीर हालत में दून अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में भरती कराया गया है। बच्चे के पीलिया है।

क्या कहतें हैं अधिकारीः
बीमारियां तो पानी से फैलती हैं। अगर जलसंस्थान ढंग से काम करना शुरु कर दे तो हमारा काम खत्म हो जाए। रोगी आएंगे ही नहीं। क्लोरीनेशन किया नहीं जाता जिससे बारिश में पानी संक्रमित हो जाता है।
डा. आरएस असवाल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक दून अस्पताल

डाक्टर गलत कह रह हैं। उनसे कहिये अपना काम करें, जलसंस्थान अपना काम कर रहा है। बरसात में बीमारियां तो फैलती ही हैं। संयुक्त निरीक्षण हो रहा है। सप्लाई टाइम पर जांच होती है।

डीडी डिमरी, मुख्य महाप्रबंधक जलसंस्थान

नगर निगम और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को चिट्ठी लिखी है। इस मौसम में पीलिया के कुछ केस हो जाते हैं। बारिश की वजह कुछ जगह पानी संक्रमित हो जाता है। क्लोरीनेशन के लिए लिखा है।
डा. एएस सेंगर, मुख्य चिकित्साधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed