देश में नहीं है काबिल आर्मी ऑफिसर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग ने फरवरी-2015 में आयोजित कंबाइंड डिफेंस सर्विस (सीडीएस) परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। देश के सबसे प्रतिष्ठित इंडियन मिलिट्री एकेडमी के लिए योग्य युवा नहीं मिले हैं। इस वजह से 200 पदों पर केवल 118 युवाओं का ही चयन किया जा सका है।
यूपीएससी की ओर से वेबसाइट पर जारी रिजल्ट के मुताबिक इंडियन मिलिट्री एकेडमी के लिए 4787, इंडियन नेवल एकेडमी के लिए 2921 और एयरफोर्स एकेडमी के लिए 595 युवाओं ने लिखित परीक्षा पास की थी।
इनमें से एसएसबी इंटरव्यू होने के बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया है। इस परिणाम से इंडियन मिलिट्री एकेडमी, इंडियन नेवल एकेडमी और एयरफोर्स एकेडमी के लिए युवाओं का चयन किया गया है।
एयरफोर्स के लिए 595 में केवल दो का चयन
रिजल्ट के मुताबिक केंद्र सरकार ने इंडियन मिलिट्री एकेडमी के लिए वैसे तो 200 पदों पर भर्ती निकाली थी, लेकिन सभी मानकों पर जांच परख के बाद 4787 लिखित परीक्षा पास करने वालों में से केवल 118 का चयन आईएमए के लिए हो पाया है। जबकि इंडियन नेवल एकेडमी के कुल 45 पदों के सापेक्ष 70 युवाओं का अंतिम चयन किया गया है।
चौंकाने वाली बात यह है कि एयरफोर्स एकेडमी के 32 पदों के लिए 595 युवाओं ने लिखित परीक्षा पास की थी। इनमें से केवल दो युवाओं का चयन एयरफोर्स एकेडमी के लिए हो पाया है। सेना भर्ती में अपनाए जाने वाले सख्त मानकों की वजह से रिजल्ट ऐसा रहा है।