फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IMA award ceremony before POP.

IMA में कैटेड्स को POP से पहले मिला काबिलियत को इनाम

Thu, 10 Dec 2015 01:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 10 Dec 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
IMA award ceremony before POP.

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में अफसर बनने से चंद कदम दूर जेंटलमैन कैडेट्स को उनकी काबिलियत का इनाम मिला।

विज्ञापन


आईएमए के क्षेत्रपाल ऑडिटोरियम में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभा दिखाने वाले जेंटलमैन कैडेट्स को पुरस्कृत किया गया। बुधवार को आईएमए की अवार्ड सेरेमनी में बतौर मुख्य अतिथि ऑफिशिएटिंग कमांडेंट मेजर जनरल वाईएस महिवाल पहुंचे।

उन्होंने जीसी को व्यक्तिगत उत्कृष्टता, रोलिंग ट्राफीज व बैनर्स से नवाजा। कार्यवाहक कमांडेंट ने भावी अफसरों को देश की आन, बान और शान की रक्षा के मूलमंत्र दिए। उन्होंने कहा कि किसी एक क्षेत्र में उत्कृष्ट होना अलग बात है और एक ही वक्त पर विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करना अलग।
विज्ञापन


देश के भावी कर्णधार न सिर्फ अपनी मेहनत और लगन के बूते उस मुकाम तक पहुंचे, बल्कि यह प्रदर्शन सतत बना रहा। समारोह का समापन आईएमए सांग कदम कदम बढ़ाए जा...के साथ हुआ। इस मौके पर भारी संख्या में जेंटलमैन कैडेट्स मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूटीयू ने दिया डिप्लोमा

IMA award ceremony before POP.

आईएमए से ट्रेनिंग के दौरान विदेशी कैडेट्स मिलिट्री साइंस एंड डिफेंस मैनेजमेंट में उत्तराखंड तकनीकी विवि से डिप्लोमा भी कराया जाता है। अवार्ड सेरेमनी में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीके गर्ग ने कैडेट्स को सर्टिफिकेट प्रदान किए। अफगानिस्तान के 31, मालदीव के छह, तजाकिस्तान के दस, श्रीलंका के एक व नेपाल के दो कैडेट्स ने यह डिप्लोमा किया है।

व्यक्तिगत सम्मान
पैराशूट रेजीमेंट मेडल : जीसी रवि एस मुलीमनी
सिख रेजीमेंट सिल्वर मेडल : जीसी अभिषेक कुमार सिंह
डोगरा रेजीमेंट एंड स्काउट विंग मेडल : जीसी रामाजोनी मुखरिदिन
सिख लाइ सिल्वर मेडल : जीसी आहूजा प्रतीक महेंद्र
कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स मेडल : जीसी शिंजन चक्रवर्ती
9 जीआर मेडल : जीसी अनुभव दलाल
राजपूत रेजीमेंट : जीसी शिंजन चक्रवर्ती
ब्रिगेड ऑफ द गार्डस मेडल : जीसी वैभव मिश्रा
राजस्थान राइफल मेडल : जीसी योगेश
8 जीआर मेडल : जीसी योगेश
जाट रेजीमेंट सिल्वर मेडल : जीसी रवि एस मुलीमनी
एएससी मेडल : जीसी हरदीप सिंह भेला
5 जीआर मेडल : जीसी वीर सिंह यादव
ग्रेनेडियर्स ट्राफी : जीसी परमेंद्र यादव
मोटीवेशन ट्राफी : जीसी हरतेज सिंह रंधावा
सिल्वर मेडल : जीसी अनवेश गुरुंग (नेपाल)
मद्रास रेजीमेंट मेडल : जीसी अभिषेक कुमार सिंह
3 जीआर मेडल : जीसी रवि एस मुलीमनी
एओसी मेडल : जीसी रामनाथ यादव
रेजीमेंट ऑफ आर्टिलरी मेडल : जीसी योगेश
ईएमई मेडल : जीसी जग परवेश
आ र्ड कॉर्प्स मेडल : जीसी अग्र्रिम शर्मा
मेकेनिकल इंफैंट्री मेडल : जीसी रुशिल पुंज
एएडी मेडल : जीसी संतोष कुमार सौरापल्ली

इन्हें भी मिला काबिलियत का सम्मान

IMA award ceremony before POP.

रोलिंग ट्राफी (व्यक्तिगत)
राजा ऑफ फरीदकोट ट्राफी : जीसी सिंजन चक्रवर्ती
मेजर शैतान सिंह ट्राफी : जीसी अभिषेक कुमार सिंह
डक्कन होर्स ट्राफी : जीसी पियूष देशमुख
8वां कोर्स री यूनियन ट्राफी : जीसी शिंजन चक्रवर्ती
एएडी ट्राफी : जीसी संतोष कुमार सौरापल्ली
डीजी ईएमई ट्राफी : जीसी जग परवेज
रेजीमेंट ऑफ आर्टिलरी ट्राफी : जीसी योगेश
जनरल सुदरजी ट्राफी : जीसी रुशिल पुंज

रोलिंग ट्राफी (कंपनी)
सर अलविन एजरा ट्राफी : अलामिन
द नवाब ऑफ जोरा ट्राफी : केरेन
इंटर कंपनी फिजिकल ट्रेनिंग कप : कोहिमा
3वीं गोरखा रेजीमेंट ट्राफी : इंफाल
बर्मा आर्मी ट्राफी : इंफाल
एयर चीफ मार्शल दिलबाग सिंह ट्राफी : हाजीपुर
सेंट्रल इण्डियन होर्स ट्राफी : मेक्तिला
पीबीजी ट्राफी : इंफाल
गवर्नर ऑफ उत्तराखंड ट्राफी : डोगराई
एडीजी एइ ट्राफी : हाजीपुर
इंटीरियर इकोनॉमी ट्राफी : नौशेरा
आर्मी कमांडर आरट्रैक बैनर : कसीनो
कुमाऊं ट्रॉफी : हाजीपुर
चीफ ऑफ नेवल स्टाफ ट्रॉफी : कोहिमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed