फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   If the street lights are not fixed till Deepawali, then the contract will be canceled

ईएसएल कंपनी को चेतावनी, दीपावली तक शहर की लाइटें करें ठीक, नहीं को अनुबंध रद

Fri, 21 Oct 2022 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
If the street lights are not fixed till Deepawali, then the contract will be canceled
शहर में लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर मेयर सुनील उनियाल गामा ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्ट्रीट लाइटों का काम देख रही इनर्जी इफिशियंसी सर्विस लिमिटेड (ईईएसएल) कंपनी को चेतावनी दी है कि दीपावली तक इन लाइटों को ठीक न किया गया तो अनुबंध रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा का कहना है कि अगर कंपनी ने उनके अल्मीमेटम पर काम नहीं किया तो 31 अक्तूबर के बाद अनुबंध रद्द करते हुए कंपनी का बकाया पेमेंट रोक दिया जाएगा। फिर इसी पैसे निगम खुद स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराएगा। दरअसल, शहर के अधिकांश वार्डों में स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण अंधेरा छाया हुआ है। बोर्ड बैठक में भी स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा जोर-शोर से उठा था। लोग भी कई बार इन स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कंपनी इन्हें ठीक करने को तैयार नहीं है। पूर्व में मेयर और नगर निगम प्रशासन ने भी कंपनी को स्ट्रीट लाइटें ठीक करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कंपनी ने मेयर के निर्देशों को भी तवज्जो नहीं दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेयर ने नगर आयुक्त के साथ मिलकर कंपनी के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कंपनी को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि अगर दीपावली तक शहर की खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक नहीं किया गया तो कंपनी का नगर निगम के साथ अनुबंध रद्द कर दिया जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त मनुज गोयल, ईईएसएल के डायरेक्टर वेंकटेश द्विवेदी, प्रोजेक्ट हेड उत्तराखंड राहुल, पथ प्रकाश विभाग नगर निगम के रणजीत राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed