{"_id":"35677a1e86976dd87cdb3a2d3c026426","slug":"identity-of-woman-dead-body-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के शव की गुत्थी अभी भी उलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के शव की गुत्थी अभी भी उलझी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 Mar 2015 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमसा नदी में पत्थरों के बीच मिले महिला के शव का रहस्य गहराता जा रहा हैं। दूसरे दिन भी काफी प्रयासों के बावजूद महिला की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
अब तक करीब 31 लोगों को शव दिखाकर शनाख्त की कोशिश की जा चुकी है। आसपास के जनपदों से गायब हुई महिलाओं से भी उसका हुलिया मेल नहीं खा रहा है।
नहीं मिली पुलिस को कामयाबी
कैंट कोतवाली क्षेत्र के टपकेश्वर मंदिर के पीछे तमसा (टोंस) नदी से बुधवार को बरामद हुए महिला के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को ही पाएगा। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
गुत्थी को सुलझाने के लिए महिला की शिनाख्त भी जरूरी है, लेकिन बृहस्पतिवार को पुलिस कामयाब नहीं हो पाई। आसपास के लोगों को मोर्चरी ले जाकर पुलिस शव को दिखाया, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। भिखारियों की मदद का भी कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
फोटो से भी नहीं हो रहा मिलान
पुलिस ने शव को लेकर माथापच्ची की है। उनके यहां से एक महिला गायब चल रही है। इंस्पेक्टर हरीश मेहरा ने बताया कि कई थानों की पुलिस ने संपर्क साधा है, लेकिन गायब महिलाओं के फोटोग्राफ किसी भी लहजे से मृतका से मेल नहीं खा रहे हैं। पहनावे के आधार पर मृतक महिला देहात क्षेत्र की प्रतीत हो रही है।