{"_id":"7ce0df3c12e08dbd1939cc8ebc7f1b15","slug":"husband-looted-by-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई माह प्यार लुटाया, फिर लूट लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई माह प्यार लुटाया, फिर लूट लिया
अमर उजाला, लक्सर
Updated Wed, 22 Jan 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई माह तक पति पर प्यार लुटाने वाली पत्नी मौका मिलते ही लाखों के जेवरात लेकर फुर्र हो गई।
विज्ञापन
हाल ही में किया था प्रेम विवाह
मामला लक्सर का है जहां पति ने फोन पर अपनी पत्नी से वापस आने की मिन्नतें की, लेकिन उसने साफ इंकार कर दिया। युवक ने हाल ही में प्रेम विवाह किया था।
पढ़ें, 'आम आदमी पार्टी की असलियत आई सामने'
लक्सर क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक ने ढाई माह पहले सहारनपुर की दर्जियों वाली गली की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। युवक के मुताबिक विवाह के बाद से दोनों साथ-साथ रह रहे थे।
विज्ञापन
पढ़ें, घास की जगह मां ने रेत दिया बच्ची का गला
विज्ञापन
पत्नी के कहने पर उसने करीब दो लाख के जेवर और कपड़े खरीदकर उसे दिए थे। ढाई माह तक तो सब ठीक चला लेकिन दो दिन पूर्व जब वह काम पर गया था तो उसकी पत्नी घर से चली गई।
पढ़ें, श्रद्घा से क्यों 'डरते' हैं शक्ति कपूर?
रात को घर लौटने पर उसे इसकी जानकारी हुई। फोन पर संपर्क किया तो पत्नी ने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया।
पढ़ें, अनुपमा हत्याकांडः राजेश गुलाटी पर फैसला जल्द
पीड़ित ने बताया कि उसे पता चला कि सहारनपुर के एक युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया है। पीड़ित ने डीआईजी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।