पौड़ी: बारिश से मकान जमींदोज, पांच जिंदगियां मलबे में दफन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी के एकेश्वर ब्लाक के मैणा गांव में बारिश से दोमंजिला मकान ढहने से एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में जिंदा दफन हो गए। मृतकों में चार बच्चे हैं। घटना में एक महिला घायल ह्रुई है।
घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना में अपने पति और बच्चों को गवां चुकी यह महिला गहरे सदमे में है।
घटना के वक्त सोए थे सभी
एकेश्वर ब्लाक के मैणा गांव निवासी रणवीर लाल पुत्र विक्रम लाल का परिवार बुधवार की रात खाना खाने के बाद सो गया था। इस दौरान हुई तेज बारिश से रात को करीब 11 बजे रणवीर लाल का दोमंजिला पुराना मकान ढह गया।
इससे मकान के अंदर सोए रणवीर लाल (38) पुत्र विक्रम लाल, ऊषा देवी (34)पत्नी रणवीर लाल, ज्योति (11), ऋतु (09), राधा (05 ), और रोशन (07) पुत्र रणवीर लाल मकान के मलबे में दब गए।
पीड़ित परिवार को सौंपा 21.10 लाख रूपए का चेक
मकान ढहने से हुई आवाज से पड़ोस में रह रहे रणवीर लाल के वृद्ध माता-पिता और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बमुश्किल मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इनमें से रणवीर लाल, ज्योति, ऋतु, राधा और रोशन की मलबे के नीचे से निकालने से पहले ही मौत हो गई थी। जबकि ऊषा देवी की सांसें चल रही थीं।
उन्हें 108 आपातकालीन एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ऊषा देवी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
सूचना मिलने पर रात में ही राजस्व उप निरीक्षक विजय चौहान, नायब तहसीलदार आशीष घिल्डियाल भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम पीएल शाह ने बताया कि पीड़ित परिवार को मुआवजे के रूप में 21.10 लाख का चेक सौंपा है। जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट और पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने भी मैणा गांव में जाकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी।