फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hot wind flow next 48 hours in uttarakhand.

सावधान! उत्तराखंड में अगले दो दिन बहेगी लू

Thu, 19 May 2016 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 May 2016 08:53 AM IST
सार

  • मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, मैदानी इलाकों में सताएगी गर्मी
  • कुमाऊं के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में आ सकती है हल्की बारिश

विज्ञापन
hot wind flow next 48 hours in uttarakhand.
भीषण गर्मी सड़कों पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में तेज गर्मी का प्रकोप अभी जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे तेज गर्म हवाओं का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश राहत देने वाली होगी।

विज्ञापन


प्रदेश में बीते कई दिनों से लगातार गर्म हवाओं का प्रकोप जारी है। मैदानी इलाकों में सुबह 11 बजे से ही गर्म हवाएं शुरू होकर शाम छह बजे तक चल रही हैं। दोपहर में तो तपिश इतनी बढ़ रही है कि लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन


पहाड़ों पर हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग ने इस बीच आगामी दो दिन और लू का प्रकोप रहने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आगामी 48 घंटे तेज गर्म हवाओं की वजह से गर्मी में बढ़ोतरी होने वाली है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुमाऊं के उच्च पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं जबकि राजधानी में मौसम शुष्क और आसमान खुला रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बुधवार को राजधानी के तापमान में कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed