{"_id":"b03e4b258688b5b025b1d488feac2038","slug":"hot-line-cut-laid-for-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के लिए बिछाई गई हॉट लाइन कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के लिए बिछाई गई हॉट लाइन कटी
अमर उजाला, मसूरी
Updated Mon, 14 Oct 2013 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग की लापरवाही की वजह से राष्ट्रपति के दौरे के लिए मसूरी में बिछाई गई हॉट लाइन की केबल कट गई। सड़क मरम्मत के दौरान जेसीबी से 200 जोड़ी अन्य केबल भी कट गई।
विज्ञापन
दूरसंचार निगम के अफसरों ने लोनिवि के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 18 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर दूरसंचार निगम ने हॉट लाइन बिछाई थी।
विज्ञापन
200 पेयर केबल बिछाई
दूरसंचार निगम के एसडीओ गणेश कोठारी ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी तक 200 पेयर केबल बिछाई जा रही थी। इसमें हॉट लाइन भी थी।
रविवार रात सड़क मरम्मत के दौरान लोक निर्माण विभाग की जेसीबी से केबल कट गई। लोनिवि के अभियंताओं ने इसकी सूचना दूरसंचार निगम को देने के बजाय केबल को मिट्टी से दबा दिया।
विज्ञापन
सूचना पुलिस में दी गई
एसडीओ कोठारी ने बताया कि इससे पहले किंक्रेग पर 200 पेयर की केबल चोरी हो गई थी। दोनों मामलों की सूचना पुलिस में दी गई है।