फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HNB Garhwal Central University inter collegiate Cricket Tournament

डीएवी की जीत में अंकित का शानदार प्रदर्शन

Mon, 30 Sep 2013 09:46 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 Sep 2013 09:46 AM IST
विज्ञापन
HNB Garhwal Central University inter collegiate Cricket Tournament

अंकित की शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजों के दम पर डीएवी पीजी कॉलेज ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।

विज्ञापन


एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में ऋषिकेश कॉलेज भी अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रहा। पहले मैच में डीएवी पीजी कॉलेज का सामना डीबीएस पीजी कॉलेज से हुआ। डीबीएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 94 रन बनाए।

विशाल ने 2 विकेट लिए
समीर ने 20 और सौरभ ने 14 रन बनाए। डीएवी के शुभम, वैभव और केशव ने 2-2 विकेट लिए। डीएवी ने अंकित के नाबाद 43 और अमित के 28 रनों की मदद से 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत दर्ज की। डीबीएस के विशाल ने 2 विकेट लिए। दूसरे मैच में एसआरटीसी टिहरी का मुकाबला पीजी कॉलेज ऋषिकेश से हुआ।
विज्ञापन


ऋषिकेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन बनाए। विजय ने 30, प्रशांत ने 29, विनय ने 22 रन बनाए। टिहरी के अंकित व मनोज ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में टिहरी की टीम 97 रन पर ही सिमट गई। सूरज ने 17, मनोज ने 16 रन बनाए। ऋषिकेश के विनय ने 3, भूपेंद्र ने 2 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed