फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   high security on republic day in dehradun.

संगीनों के साए में मनेगा राजधानी में गणतंत्र

Tue, 26 Jan 2016 03:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 26 Jan 2016 03:15 AM IST
विज्ञापन
high security on republic day in dehradun.

गणतंत्र दिवस पर पूरे देश में आईबी के अलर्ट और लोकल इंटेलीजेंस से मिले इनपुट के बाद शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर की सीमाओं से लेकर महत्वपूर्ण ठिकानों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


राजधानी दून में गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान पुलिस बल और लोकल इंटेलीजें सके अधिकारी अतिरिक्त सतर्कता बरतेंगे। यूपी और हिमाचल प्रदेश की सीमाओं को सोमवार शाम से सील कर चेकिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


परेड ग्राउंड में होने वाले मुख्य समारोह के दौरान पूरी किलेबंदी रहेगी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शाम के समय यहां पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था प्लान का रिहर्सल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्द्धकुंभ समेत राज्य के छह स्थानों में विस्फोटो की साजिश का खुलासा रुड़की माड्यूल के जरिए होने के बाद आला अधिकारियों ने सारी कमान अपने हाथ में ले ली है और मुस्तैदी से खुद एक-एक इनपुट पर नजर रख रहे हैं। शहर क्षेत्र की किलेबंदी करते हुए दस स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए है।

परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह, खुफिया तंत्र एक्टिव

high security on republic day in dehradun.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा सदानंद दाते ने बताया कि परेड ग्राउंड के अलावा शहर भर मे पुलिस और खुफिया तंत्र संदिग्धों पर नजर रखे हुए हैं। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु मिलती है तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी जाए।

गणतंत्र दिवस पर मुख्य आयोजन परेड ग्राउंड में होगा। सुबह नौ बजकर पचास मिनट पर परेड के पक्तिबंद्ध होने के साथ दस बजे के करीब मुख्यमंत्री हरीश रावत यहां आकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करेंगे। दस बजकर 28 मिनट पर राज्यपाल के के पाल का आगमन होगा।

ध्वजारोहण के साथ राज्यपाल परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद मार्च के साथ झाकियों का प्रदर्शन होगा। आईजी संजय गुंज्याल, जिलाधिकारी रविनाथ रमन, एसएसपी सदानंद दाते और एसपी सिटी अजय सिंह ने यहां पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों को अंतिम रुप दिया गया। शाम से ही सुरक्षा कर्मियों को परेड ग्राउंड में तैनात कर दिया गया।

इन स्थानों पर होगी चेकिंग

high security on republic day in dehradun.

घंटाघर-थाना कोतवाली के पुलिस बल के साथ क्यूआरटी और तीन उप निरीक्षक रहेंगे मौजूद।
किशननगर चौक-कैंट निरीक्षक और बसंत विहार एसओ पुलिस बल के साथ यहां चेकिंग करेंगे।
आराघर टी जक्शन-डालनवाला इंस्पेक्टर और तीन उप निरीक्षकों और क्यूआरटी टीम के साथ मोर्चा संभालेंगे।
कारगी चौक-पटेलनगर निरीक्षक और एसओ नेहरू कॉलोनी पुलिस बल केसाथ मौजूद रहेंगे।
पुलिया नंबर 6-रायपुर एसओ नेहरू कालोनी थाने के पुलिस बल केसाथ रहेंगे।
मसूरी डाईवर्जन- राजपुर एसओ थाने के बल के अलावा दो उप निरीक्षकों केसाथ संदिग्धों पर नजर रखेंगे।
सुद्धौवाला चौक- प्रेमनगर एसओ 2 उप निरीक्षकों और पटेलनगर की नया गांव का पुलिस बल यहां मौजूद रहेगा।
आशारोडी- क्लेमेंटाउन एसओ पुलिस बल के साथ संदिग्धों पर नजर रखेंगे।
कैनाल रोड- होटल ग्रेट वैल्यू कट पर डालनवाला कोतवाली का पुलिस बल चेकिंग करेगा।
रेलवे स्टेशन-जीआरपी एसओ और चौकी लक्खीबाग का पुलिस बल यहां नजर रखेंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed