उत्तराखंड: मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप, दो जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बुधवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही मैदानी इलाकों में शीतलहर चल सकती है। देहरादून में आंशिक बादल आ सकते हैं।
मंगलवार को राजधानी सहित मैदानी इलाकों में सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। राजधानी में सुबह दस बजे तक दस डिग्री तापमान रहा। हालांकि दून में तो धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली लेकिन हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा मुसीबत बना रहा।
राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री रहा जबकि रात का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
इसके साथ ही शीतलहर भी चलेगी। हालांकि देहरादून में आंशिक बादल आ सकते हैं। मौसम विभाग ने फिलहाल कहीं भी बारिश या बर्फबारी का अनुमान नहीं जताया है।
बर्फ का लुत्फ उठाने औली पहुंच रहे पर्यटक
भारी बर्फबारी से अवरुद्ध जोशीमठ-औली मोटर मार्ग अभी नहीं खुला है, लेकिन हर रोज बड़ी संख्या में पर्यटक औली का दीदार करने के लिए रोपवे से पहुंच रहे हैं। कई उत्साही स्थानीय लोग भी बर्फ में ही पैदल चलकर औली पहुंच रहे हैं।
औली में अभी भी तीन से चार फीट तक बर्फ जमी है। देहरादून के मनीष और कामना का कहना है कि वे बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए औली पहुंचे हैं। दिल्ली, रोहिणी के अंकित वर्मा, दीपक, किरन, भार्गव का कहना है कि उन्होंने गूगल सर्च कर औली की जानकारी ली। यहां दो दिनों से बर्फ का लुत्फ उठा रहे हैं।