फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hemkund sahib kapat will open on one june.

7000 यात्रियों की मौजूदगी में खुले हेमकुंड के कपाट

Mon, 01 Jun 2015 04:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, जोशीमठ
ब्यूरो / अमर उजाला, जोशीमठ Updated Mon, 01 Jun 2015 04:08 PM IST
विज्ञापन
hemkund sahib kapat will open on one june.

सोमवार को सुहाने मौसम और हजारों यात्रियों की मौजूदगी में जो बोले सो निहाल के जयकारे के साथ हेमकुंड साहिब के कपाट खुल गए। कपाट सुबह 9 बजे विधि विधान से खुले। सवा 9 बजे गुरुग्रन्थ साहिब को हेमकुंड गुरूद्वारे में लाया गया। इसके बाद गुरुग्रंथ साहिब का मुखवाक शुरू हुआ। साढे 10 बजे से सुखमनी पाठ शुरू होगा।

विज्ञापन


हेमकुंड साहिब में फिलहाल मौसम खराब है। आसमान में बादल छाए हैं, जिससे धाम में ठंड बड़ गई है। धाम में अभी तक करीब 7000 यात्री पहुंचे है। हेमकुंड में अभी भी 3 फिट तक बर्फ जमी है। हेमकुंड सरोवर अभी भी बर्फ से ढका है। उत्साही यात्री इसी बर्फ के कुंड में ही आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। रविवार को गुरू ग्रंथ साहिब यात्रा हेमकुंड साहिब पहुंच गई है। उधर रविवार को हेमकुंड में बर्फबारी होने की खबर है।
विज्ञापन


देश के विभिन्न क्षेत्रों से करीब तीन हजार सिख श्रद्धालु एवं विदेशी पर्यटक भी घांघरिया पहुंच गए हैं। जो सोमवार को सुबह हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के दौरान धाम पहुंच गए। तीर्थयात्रियों के जत्थे में कई ट्रस्टी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सोमवार को ही हेमकुंड साहिब के समीप स्थित लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब के कपाटोदघाटन के दौरान सबसे पहले दरबार साहिब में गुरू ग्रंथ साहिब का प्रकाश होगा। इसके पश्चात सुखमणी साहिब का पाठ, सबद कीर्तन और अरदास संपन्न होगी। इसके पश्चात हेड ग्रंथी भाई जस्सा सिंह द्वारा गुरुग्रंथ साहिब से हुक्मनामा लिया जाएगा।

हेमकुंड साहिब में पहली अरदास पाठ में शामिल होने के लिए तीर्थयात्रियों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रविवार को गोविंदघाट, घांघरिया, जोशीमठ, चमोली आदि स्थानों पर सिख यात्रियों का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया है।

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा को लेकर जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली, नंदप्रयाग, गौचर, कर्णप्रयाग, गोविंदघाट, घांघरिया में अपना व्यवसाय चला रहे स्थानीय व्यवसायियों में खुशी का माहौल है।

केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी

hemkund sahib kapat will open on one june.

केदारनाथ में रिमझिम बारिश के साथ रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। मौसम के बिगड़े मिजाज से धाम में ठंड लौट आई है। पिछले तीन दिनों तक सुहावने मौसम के बाद रविवार सुबह से मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा।

बादलों की सूरज के साथ आंखमिचौनी के बीच कई बार बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन पूर्वाह्न 11 बजे से धाम में तेज बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक तेज बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हो गई। दोपहर दो बजे से रिमझिम बारिश के बीच बर्फ की फुहारों के गिरने का सिलसिला शाम तक बना रहा।

बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी हुई है। गोविंदघाट में देर शाम बूंदाबांदी होने से मौसम ठंडा हो गया। बदरीनाथ धाम में दस दिनों से दोपहर बाद अचानक मौसम खराब हो रहा है। धाम में निचली चोटियों पर भी बर्फ जम गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed