फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain in kedarnath

केदारनाथ में भारी बारिश, यात्रा रुकी

Wed, 16 Jul 2014 12:03 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 16 Jul 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in kedarnath

बुधवार की सुबह देहरादून और हरिद्वार के साथ उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश जारी है।

विज्ञापन


भारी बारिश के चलते फिलहाल केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। इसके साथ ही बदरीनाथ हाईवे भी बंद है। बीआरओ हाईवे को साफ करने में जुट गया है।

केदारघाटी के जिलाधिकारी ने जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह अवकाश 16 से 18 जुलाई तक रहेगा।

जिले में हो रही भारी बारिश के कारण जिलाधिकारी ने यह घोषणा बुधवार की सुबह की। जिसके बाद स्कूलों को बंद कर दिया गया।

इस साथ ही केदारनाथ हाईवे लगातार तीसरे दिन मंगलवार को भी जगह-जगह अवरुद्ध रहा। देर शाम हाईवे छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया था।

हाईवे पर ‘हाई रिस्क’

heavy rain in kedarnath

केदारनाथ और बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन होने से वे आवागमन की दृष्टि से हाईरिस्की हो गए हैं।

एक तरफ नदी और दूसरी ओर पहाड़ी से होते भूस्खलन से केदारनाथ हाईवे पर विजयनगर-पुराना देवल में मार्ग संवेदनशील बना हुआ है।

पिछले वर्ष की आपदा से केदारनाथ हाईवे कई स्थानों पर ध्वस्त हो गया था। विजयनगर में करीब 700 मीटर सड़क मंदाकिनी नदी में समा गई थी।

यहां लोनिवि ने राजमार्ग पर पत्थर-मिट्टी का भरान कर डामरीकरण कर दिया था, लेकिन इसी सोमवार को यहां पर करीब 20 मीटर सड़क फिर ध्वस्त होने से वाहनों की आवाजाही बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर हैं डेंजर जोन

heavy rain in kedarnath

यह स्थान पैदल चलने वालों के लिए खतरनाक बना हुआ है। पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। पिछले वर्ष भी यहां पर मलबा गिरने से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई थी।

कांग्रेस नेता और स्थानीय निवासी कुंवर लाल बताते हैं कि यहां पर सड़क जीआईसी अगस्त्यमुनि से अगस्त्यमुनि-विजयनगर के पीछे-पीछे बनियाड़ी होते हुए बनाई जानी चाहिए।

बदरीनाथ हाईवे पर बांसवाड़ा से आधा किमी आगे का पैच दोबारा से सिरदर्द बन गया है। तीन साल पहले भी इस पैच ने काफी परेशान किया था। इन दिनों यहां पर बार-बार मलबा आने से यातायात बाधित हो रहा है।

डेंजर जोन
सिरोहबगड़, खांकरा, नौगांव, झिरमोली, संगम, बाईपास पुल, नैलगांव, भटवाड़ीसैंण, नौला पानी, रामपुर, गंगतल, सिल्ली, विजयनगर, बनियाड़ी, गबनीगांव, बांसवाड़ा, कुंड, काकड़ागाड़, सेमी।

विज्ञापन

जगह-जगह फंस रहे लोग

heavy rain in kedarnath

यातायात के मामले में जिले में नौबत लगभग पिछले साल वाली आ पहुंची है। केदारनाथ हाईवे जगह-जगह धंस रहा है।

बदरीनाथ हाईवे पर भी सिरोहबगड़ में लगातार पत्थर गिर रहे हैं। स्थिति यह है कि एक जगह पर मार्ग खुलता है, तो दूसरी जगह बंद हो जाता है। अगले दो-तीन दिन लगातार बारिश रहने से स्थिति और बिगड़ सकती हैं।

मकान भी खतरे की जद में

तिलवाड़ा में रामपुर पुल के निकट केदारनाथ हाईवे धंस रहा है। यहां हाल में पुश्ता बनाया गया था। यहां पर सड़क के दूसरी ओर दो आवासीय मकान भी खतरे की जद में हैं।

मकान मालिक दिनेश और गोपाल लाल ने बताया कि पिछले वर्ष पुश्ता ध्वस्त होने पर बीआरओ ने आश्वासन दिया था कि उनकी भूमि का अधिग्रहण कर मुआवजा देकर  सड़क काटी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed