{"_id":"be22cd5a5e24b9e08ca3e6432ced3f38","slug":"haryana-release-the-seize-buses-of-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा ने जुर्माना लेकर छोड़ी उत्तराखंड की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा ने जुर्माना लेकर छोड़ी उत्तराखंड की बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 16 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
उत्तरखंड परिवहन निगम के ग्रामीण डिपो की बसें हरियाणा के आरटीओ ने शुक्रवार सायं चार बजे जुर्माना लेकर छोड़ दी। 10 जनवरी को आईएसबीटी, देहरादून से परिवहन विभाग की दो बसें हरियाणा के लिए रवाना हुई थी जिन्हें एआरटीओ अंबाला ने नारायणगढ़ में परमिट रिनुवल न होने के कारण सीज कर दिया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को अमर उजाला ने इस संबंध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, तब जाकर अफसर हरकत में आए और हरियाणा के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से बातचीत की।
छह हजार लिया जुर्माना
परिवहन निगम के जीएम संचालन दीपक जैन ने बताया कि हरियाणा के आरटीओ ने विगत दस जनवरी से सीज ग्रामीण डिपो की दोनों बसों को छह-छह हजार जुर्माना देकर छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सांय चार बजे के करीब ये बसें वहां से देहरादून के लिए रवाना हो चुकी हैं।
विज्ञापन