फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat want to become CM

प्रदेश के मुखिया की कुर्सी के लिए छिड़ा घमासान

Wed, 25 Sep 2013 08:12 AM IST
शेषमणि शुक्ल/अमर उजाला, देहरादून
शेषमणि शुक्ल/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 Sep 2013 08:12 AM IST
विज्ञापन
harish rawat want to become CM

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं को उनके विरोधी गरमाने का प्रयास कर रहे हैं। बताया गया कि हरीश रावत समर्थक कुछ विधायकों के सोमवार को दिल्ली पहुंचने के बाद इस चर्चा को फिर से पंख लग गया।

विज्ञापन


पिछले दो-तीन दिनों से राज्य का सीएम बदलने की चर्चा ने जोर पकड़ रखा है। इन दिनों मुख्यमंत्री और राज्यपाल दोनों दिल्ली में हैं। राज्यपाल पिछले कई दिनों से हैं और मुख्यमंत्री रविवार को दिल्ली पहुंचे। सोमवार को वे राष्ट्रीय एकता परिषद की बैठक में शामिल हुए। दोपहर तक चर्चा उड़ी कि हरीश रावत खेमे के कई विधायक दिल्ली पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, शिक्षा विभाग के आगे सीएम की हुई बोलती बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम तक पता चला कि हरीश खेमे के दो विधायक मनोज तिवारी और हरीश धामी ही दिल्ली पहुंचे हैं। एक अन्य विधायक जीत राम आर्य भी उनके साथ हैं। पता चला कि वे एक एनजीओ के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं। दिल्ली से मंगलवार को वे नागालैंड जा रहे हैं। लेकिन उनकी दिल्ली में मौजूदगी को सीएम हटाने की मुहिम से जोड़ दिया गया।

वहीं हरीश खेमे के एक अन्य विधायक का कहना है कि इन दिनों आपदा के चलते क्षेत्र में तमाम कार्य हैं। उनकी प्राथमिकता उन कार्यों को कराना और जनता को राहत पहुंचाना है। ऐसे वक्त में मुख्यमंत्री हटाने-बनवाने की बात सोचना भी गलत है। पता चला कि दोपहर तक हरीश रावत देहरादून में ही थे।


पढ़ें, हिंदूवादी संगठनों की गिरफ्त में है भाजपा : बहुगुणा

देर शाम तक उनके दिल्ली जाने की बात थी। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। मगर, मुख्यमंत्री विरोधी इस बात को तूल देने में लगे हैं हाईकमान विजय बहुगुणा को हटाने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि पितृपक्ष के बाद परिवर्तन लगभग तय है।

हालांकि कुछ लोग नवरात्र और कई दीपावली तक की डेडलाइन देकर इन चर्चाओं को हवा दे रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री समर्थक इन कवायदों को खयाली पुलाव बता रहे हैं।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed