फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat said, we will stop migration in four years.

चार साल में रोकेंगे प्रदेश से पलायन: हरीश रावत

Sun, 15 Nov 2015 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गौचर
ब्यूरो/अमर उजाला, गौचर Updated Sun, 15 Nov 2015 02:44 AM IST
विज्ञापन
harish rawat said, we will stop migration in four years.

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कृषि, शिक्षा और पशुपालन विकास के तीन मंत्र हैं। इनके बिना किसी भी गांव, प्रदेश और देश का विकास संभव नहीं है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार पहाड़ में कृषि, शिक्षा और पशुपालन पर ही खास फोकस कर रही है और कल्याणकारी योजनाओं के बलबूते वह अगले चार वर्षों में पहाड़ से पलायन को रोकने में कामयाब होंगे। यही नहीं सात वर्षों में स्थितियां ऐसी बन जाएंगी कि गांव छोड़कर गए लोग दोबारा गांव में बसने के लिए आने लगेंगे।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री रावत शनिवार को यहां गौचर औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। बाल दिवस पर चाचा नेहरू को याद करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर दिया जोर

harish rawat said, we will stop migration in four years.

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर देते उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 100 महाविद्यालय, 12 विश्वविद्यालय, आठ इंजीनियरिंग कालेज, आठ नर्सिंग कालेजों सहित ढाई लाख की आबादी पर पालीटेक्निक और 12 हजार की आबादी पर आईटीआई संचालित हो रहे हैं, इसके बावजूद प्रदेश में काबिल युवकों की कमी हो रही है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने गौचर मेले की नींव रखने वाले पत्रकार स्व. गोविंद प्रसाद नौटियाल की मूर्ति एवं पं. नेहरू के चित्र का माल्यार्पण किया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भीम सिंह बिष्ट, बख्तावर सिंह को शॉल देकर सम्मानित किया। विधायक डॉ. एपी मैखुरी, नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, स्वागत समिति के अध्यक्ष विजय प्रसाद डिमरी ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम में कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, वन निगम के अध्यक्ष हरीश धामी, चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष देवेंद्र झिक्वांण, डीएम विनोद कुमार सुमन, मेलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसपी सुनील कुमार मीणा, गैरसैंण के एसडीएम केएस नेगी, एसओ पीसी भट्ट सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। संचालन रमेश सिदोला और अर्जुन नेगी ने किया।

सड़कों से रोजगार लाएं बीमारियां नहीं

harish rawat said, we will stop migration in four years.

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सड़कें गांवों के विकास के लिए बनाई जा रही हैं लेकिन स्थानीय लोगों को इसके लाभ से वंचित हैं। गांवों के उत्पाद जैसे दूध, सब्जी, फल आज भी इन सड़कों से बाजारों में नहीं पहुंच रहे हैं, बल्कि मेरठ, सहारनपुर, ज्वालापुर का यूरिया मिला हुआ दूध और रसायन मिली हुई सब्जियां इन सड़कों से गांवों तक पहुंच रही है। इससे गांवों में कई तरह की बीमारियां हो रही हैं।

जेल में लिखी थी गौचर और जौलजीवी मेले की पटकथा
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई में पं. नेहरू और गोविंद नौटियाल पहाड़ के अन्य नेताओं के साथ जेल में बंद थे। तभी पं. नेहरू ने पहाड़ के नेताओं को गौचर और जौलजीवी मेले को शुरू करने के लिए प्रेरित किया था।

ये हुई घोषणाएं
-सूगी में बारातघर।
-देवलीबगड़ में खेल मैदान।
-मैखोली स्कूल में दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष।
-कन्या जूनियर हाईस्कूल बौंला में दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष।
-गौचर नगर पालिका के लिए 50 लाख की मंजूरी।
-वर्ष 2016 में गौचर के लिए इंडोर स्टेडियम।
-मांग पत्र के अध्ययन के बाद तीन सड़कों की स्वीकृति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed