फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat property details in public domain.

उत्तराखंड सीएम और पत्नी की संपत्ति आई सामने, देखिए कितनी

Thu, 19 Nov 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 Nov 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
harish rawat property details in public domain.

कांग्रेस ने आखिरकार बुधवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनकी पत्नी रेणुका रावत की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया। ब्योरे से साफ है कि मुख्यमंत्री के मुकाबले उनकी पत्नी के पास ज्यादा संपत्ति है।

विज्ञापन


यही नहीं, मुख्यमंत्री के पास अपना कोई निजी वाहन नहीं है, जबकि उनकी पत्नी रेणुका रावत के पास मर्सिडीज समेत दो गाड़ियां हैं।

अचल संपत्ति के नाम पर सीएम के पास गाजियाबाद में एक प्लाट और भिकियासैंण में पुश्तैनी जायदाद है। इस तरह सीएम की कुल संपत्ति करीब दो करोड़ 39 लाख रुपये की है। उनकी पत्नी के पास अचल संपत्ति के तौर पर दिल्ली में एक पेट्रोल पंप है और वे करीब तीन करोड़ की मालकिन है।

विज्ञापन

दबाव में आई कांग्रेस ने बुधवार को जारी किया ब्योरा

harish rawat property details in public domain.

बुधवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से मुखातिब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री की संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अन्य नेताओं का ब्योरा भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को मिला है। कांग्रेस सिलसिलेवार यह ब्योरा जारी करेगी।

बता दें कि कांग्रेस ने गैरसैंण सत्र से करीब एक माह पहले कांग्रेस नेताओं की संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करने का एलान किया था। उस समय किशोर उपाध्याय का कहना था कि मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं को इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। लेकिन मुख्यमंत्री हरीश रावत के हस्तक्षेप के बाद यह समय एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया। इसके बाद भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक करने का साहस नहीं जुटा पाई।

'अब पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष की संपत्ति बताए भाजपा'

harish rawat property details in public domain.

(सीएम हरीश रावत के साथ नेता प्रत‌िपक्ष अजय भट्ट-फाइल फोटो)

गैरसैंण में एक नवंबर को आयोजित अधिवेशन में भी ब्योरा सार्वजनिक करने का इरादा जताया गया, पर यहां भी कांग्रेस अपने इरादे से पीछे हट गई। इस मामले में लगातार उठ रहे सवालों से परेशान कांग्रेस ने बुधवार को मुख्यमंत्री की संपत्ति का ब्योरा जारी करने का फैसला किया।

इससे पहले किशोर की मुख्यमंत्री से बातचीत भी हुई। अब किशोर ने भाजपा को अपने पूर्व मुख्यमंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट की संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करने की चुनौती दी है।

विज्ञापन

ये रहा सीएम की संपत्ति का पूरा ब्योरा

harish rawat property details in public domain.

चल संपत्ति
दो सोने की और एक चांदी की अंगूठी- कीमत 50,000 रुपये
बैंक में एफडीआर- 1,42,48,951
बैंक बचत- 15,573
चालू खाते में धन राशि- 3,18,823
राष्ट्रीय बचत पत्र- 6 लाख
तीन बीमा पॉलिसी- 12 लाख

कर्ज: स्टेट बैंक , संसद भवन से- 50,20,034

अचल संपत्ति
दो कमरों का पैतृक निवास(अल्मोड़ा)-दो लाख
भिकियासैंण में 2.668 कृषि भूमि- 29 लाख
भिकियासैंण में 0.378 कृषि भूमि- चार लाख
इंदिरापुरम, गाजियाबाद में 3129.30 वर्ग फीट भूमि -40 लाख

पत्नी रेणुका रावत की संपत्ति
चल संपत्ति
दो वाहन-एक मर्सीडीज और एक फॉरच्यूनर-51 लाख रुपये
गहने : 5 लाख
बैंक जमा-22,42,011
राष्ट्रीय बचत पत्र-एक लाख
पांच बीमा पॉलिसी- 18,50,000
दिल्ली मुकंदपुर चौक में चौधरी पेट्रोल पंप-2,07,83066

कर्ज: पेट्रोल पंप, आदि के लिए -1,32,19,227
वाहन पर लिए ऋण की शेष अदायगी-14,73,903

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed