{"_id":"ef1e177930701a7357b52357e4847497","slug":"harish-rawat-met-ram-vilas-paswan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM ने केंद्रीय मंत्री से मांगी खाद्य पॉलिसी में ढील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM ने केंद्रीय मंत्री से मांगी खाद्य पॉलिसी में ढील
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 13 Oct 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिल्ली दौरे के दौरान शनिवार को केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने चावल व चीनी मिलों की बदली गई पॉलिसी के नुकसान के संदर्भ में बातचीत की।
विज्ञापन
लेवी राइस प्रोक्यूरमेंट पॉलिसी पर जताई चिंता
मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि केंद्र सरकार ने लेवी राइस प्रोक्यूरमेंट पॉलिसी में परिवर्तन किया गया है। जिसमें राज्य के चावल मिल मालिकों के संबंध के लेवी राइस प्रोक्यूरमेंट 75 प्रतिशत से 25 प्रतिशत किया गया है।
विज्ञापन
सीएम ने बदलाव से किसानों, मिल मालिकों तथा सरकार पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी उन्हें दी। सीएम ने नीति में परिवर्तन लाने का आग्रह किया।
घटाया जाए लेवी
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के पास भंडारण की समस्या है। इसलिए लेवी धीरे-धीरे एक-दो वर्षों के दौरान घटाया जाए। मुख्यमंत्री ने चीनी मिलों तथा गन्ना किसानों के संबंध में कहा कि सरकारी तथा सहकारी चीनी मिलों ने किसानों का 80 प्रतिशत भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन
निजी चीनी मिलों का किसानों पर बकाये का भुगतान होना है। उन्होंने इसके लिए चीनी मिलों को सॉफ्ट लोन देने के लिये केंद्र सरकार से सहायता का आग्रह किया।
जल्द होगा कम्प्यूटरीकरण
केंद्रीय खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री ने सार्थक व सकारात्मक संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खाद्य विभाग आंकड़ों के कम्प्यूटरीकरण का काम तेजी से कर रहा है जो दिसंबर तक पूर्ण हो जाएगा।