फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat inaugurated holi mahotsav

होली महोत्सव में दिखा सीएम हरीश का अलग रंग

Wed, 12 Mar 2014 12:11 AM IST
अमर उजाला, लोहाघाट
अमर उजाला, लोहाघाट Updated Wed, 12 Mar 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
harish rawat inaugurated holi mahotsav

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चंपावत जिले के लोहाघाट में दो दिनी होली रंग महोत्सव का मंगलवार को उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि काली कुमाऊं की होली का उत्तराखंड में अलग ही अंदाज है।

विज्ञापन


पढ़ें, जब एनडी तिवारी को पिता ने किया बेदखल
विज्ञापन


उन्होंने परंपरा और पूर्वजों की इस विरासत को जीवंत स्वरूप देने को संस्कृति संरक्षण में महत्वपूर्ण पहल बताया। सीएम ने सीडी का लोकार्पण और देवीधार विकास समिति की संस्कृति सुमन पुस्तक का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, ...तो एनडी तिवारी लड़ेंगे सपा से चुनाव!

नगर पंचायत द्वारा प्रायोजित, व्यापार संघ तथा श्रीराम सेवा समिति द्वारा आयोजित महोत्सव की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने और संचालन नरेश ने किया।

होल्यारों के साथ झूमे हरीश रावत

harish rawat inaugurated holi mahotsav

समिति की ओर से प्रहलाद मेहता, भैरव राय, भगीरथ भट्ट, नवीन मुरारी, सचिन जोशी, डीडी पाडेय, गोविंद बोहरा, किरन पुनेठा, शैलेंद्र राय, रमेश मेहता, कीर्ति बगौली, भूपाल मेहता, मुकेश साह आदि ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर, होली की टोपी पहनाकर स्वागत किया।

गाए होली गीत
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सांसद महेंद्र सिंह माहरा, प्रदीप टम्टा, द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट, खुशाल सिंह अधिकारी, मनोज ओझा, एलएस लमगड़िया, निर्मला गहतोड़ी, डा.मोहन राम आर्य, रमेश कापड़ी आदि भी मौजूद थे। बाद में सीएम ने होल्यारों के साथ कुछ देर होली गीत गाए।

लोहाघाट में सीएम ने जनसभा को किया संबोधित

harish rawat inaugurated holi mahotsav

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य बनने के बाद प्रति व्यक्ति आय जरूर बढ़ी, लेकिन इसी गति से गरीबों की संख्या भी बढ़ी। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों को सुविधाएं देना सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। युवाओं से तकनीकी शिक्षा पर खास ध्यान देने को कहा।

उन्होंने कहा कि मॉडल उत्तराखंड बनाने के लिए समग्र विकासवादी सोच की जरूरत है जिसमें खेती से लेकर शिक्षा, चिकित्सा और पेयजल सिंचाई आदि सभी सुविधाओं का विकास करने के साथ यहां पर्यटन को बढ़ाया जाएगा।

उत्तराखंड में चकबंदी को बढ़ावा देकर युवाओं को आधुनिक तकनीक से खेती से जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। जिले ने बेमौसमी सब्जियों, दूध उत्पादन, फलोत्पादन के क्षेत्र में उत्तराखंड में खास जगह बनाई है।

लोहाघाट कूर्मांचल की संस्कृति का उदगम रहा है। राज्य सरकार के सामने प्राकृतिक आपदा से निपटने की बड़ी चुनौती है। राज्य को बेहतर स्वरूप देने में उन्होंने जन सहयोग की अपील की।

होली रंग महोत्सव ने जमाया रंग

harish rawat inaugurated holi mahotsav

होली रंग महोत्सव में मंगलवार को श्रीराम सेवा सांस्कृतिक समिति की महिलाओं ने ठांठा, सुर्दका, बनोली गांव के लोगों ने सुमिरो सीता राम, रम भज हरि भज राधे गीत से भगवान श्रीराम कृष्ण का स्मरण से महोत्सव का शुभारंभ किया।

महिलाओं के साथ पुरुषों ने सुर से सुर और कदम से कदम मिलाया। ठांठा की होली का नेतृत्व प्रयाग पाठक, जोगा दत्त, महेश शर्मा, भवानी दत्त जोशी आदि ने किया। रामलीला मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था।

इसके बाद चंद्रशेखर बगौली नेतृत्व में आए फोर्ती के होल्यारों ने ‘गिरजा सुत गणपति विघ्न हरो’ गीत से होली की शुरुआत की। इस टीम में वयोवृद्ध होल्यारों ने अपने फन का जौहर दिखाया।

सुंई से राजेश चौबे के नेतृत्व में आए होल्यारों ने ‘चलो कहो तो यहीं रम जाएं’ गीत पर होली की शानदार प्रस्तुत दी। सभी होल्यार सफेद कुर्ता पायजामा, टोपी पहनकर बेहद अनुशासित ढंग से होली का गायन कर रहे थे।

प्रत्येक टीम में बेहतर प्रदर्शन करने की होड़ लगी हुई थी। डैंसली तथा रायनगर चौड़ी के होल्यार आज प्रदर्शन नहीं कर पाए। उनका प्रदर्शन बुधवार को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed