फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: former Himachal CM Virbhadra Singh Bones immersed in Ganga river

हरिद्वार: हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित

Sat, 17 Jul 2021 11:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 17 Jul 2021 11:44 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद आठ जुलाई को शिमला के आईजीएमसी में निधन हो गया था।

विज्ञापन
Haridwar News: former Himachal CM Virbhadra Singh Bones immersed in Ganga river
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम की अस्थियां गंगा में विसर्जित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियां शनिवार की सुबह विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गई। शुक्रवार की शाम को उनकी अस्थियां लेकर उनके भतीजे समेत परिवार के पांच करीबी लोग हरिद्वार पहुंचे थे।

विज्ञापन


छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद आठ जुलाई को शिमला के आईजीएमसी में निधन हो गया था। नौ जुलाई को उनका पार्थिव शरीर गृह क्षेत्र पदम पैलेस रामपुर लाया गया था। जहां उनके अंतिम दर्शन करने के लिए भारी हुजूम जुटा था। 10 जुलाई को वीरभद्र सिंह को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे राजसी परंपरा के तहत वीरभद्र सिंह की अस्थियों का कलश हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था जो शाम को हरिद्वार पहुंचा। शनिवार की सुबह हरकी पैड़ी पर स्थित अस्थि प्रवाह घाट पर उनके भतीजे कुंवर रिपुदमन सिंह, तारा चंद ठाकुर, हिमाचल के पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व विधायक डा. सुभाष वर्मा, सुशांत कपट्टे व राजसी परिवार के राजपुरोहित ने अस्थि विसर्जित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरकी पैड़ी पर तीर्थ पुरोहित प्रदयुमन भगत उनके सहयोगी, आशुतोष भगत व अमित भगत ने विधि-विधान के साथ अस्थि विसर्जन कराया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डा. संजय पालीवाल, संजय अग्रवाल महानगर अध्यक्ष, यशवंत सैनी नगर अध्यक्ष ज्वालापुर, रवि कश्यप ब्लाक अध्यक्ष मायापुर, अशोक शर्मा महापौर प्रतिनधि, शुभम अग्रवाल कनखल ब्लाक अध्यक्ष, आशीष शर्मा कार्यालय महासचिव, महेश प्रताप राणा पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका शिवालिक नगर अस्थि विसर्जन में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed