फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar ardhkumbh first bath without grah yog.

अर्द्घकुंभ: योग नहीं बना तो फिर कैसे हो गया पहला स्नान

Sun, 17 Jan 2016 09:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 17 Jan 2016 09:03 AM IST
विज्ञापन
Haridwar ardhkumbh first bath without grah yog.

इसे विचित्र संयोग ही कहा जाएगा कि गुरुवार को अर्द्घकुंभ का पहला स्नान संपन्न हो गया। लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी भी लगा ली पर न अभी गुरु कुंभ राशि में गए हैं और न सूर्य ने मेष राशि में प्रवेश ही किया है।

विज्ञापन


इन दोनों राशियों में संक्रमण के बगैर हरिद्वार में कुंभ भरता ही नहीं है। पहला स्नान संपन्न हो गया किंतु सूर्य नारायण ने तो मकर राशि तक में प्रवेश नहीं किया।
विज्ञापन


हरिद्वार कुंभ तब भरता है जब गुरु कुंभ राशि में प्रवेश कर लें और सूर्य मेषस्थ हो जाएं। वर्तमान में एक वर्ष के लिए गुरु सिंह राशि में विराजमान हैं। यही वजह है कि नासिक और उज्जैन में सिंहस्थ होने पर कुंभ भर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्द्घकुंभ के अनुरूप नहीं बन पाई ग्रहीय स्थिति

Haridwar ardhkumbh first bath without grah yog.

हरिद्वार में कुंभ सजाने के लिए गुरु का कुंभ राशि में जाना और सूर्य का मेष राशि में पहुंचना अनिवार्य है। अर्द्घकुंभ तब भरता है जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर लें। हकीकत यह है कि आज गुरुवार की रात तक सूर्य धनु राशि में थे।

उनका तो मकर राशि में भी रात तक प्रवेश नहीं हुआ। गुरु पहले ही सिंहस्थ चल रहे हैं। इस सब के बावजूद अर्द्घकुंभ का पहला स्नान संपन्न हो गया। इस संपन्नता के बीच ग्रहीय स्थिति अर्द्घकुंभ के अनुरूप नहीं बन पाई।

उधर, गुरुवार को मकर संक्रांति स्नान करने के बाद हजारों श्रद्घालुओं ने कुशावर्त घाट जाकर यज्ञोपवीत और मुंडन संस्कार संपन्न कराएं। मुख्य पर्व काल शुक्रवार को होने के कारण एक बार फिर से सवेरे श्रद्घालुओं की भीड़ जुटेगी। अर्द्घकुंभ स्नान करने आए श्रद्घालुओं ने भी संस्कार संपन्न कराए।

मकर संक्रांति पर स्नान के पश्चात शुभ कर्मों का विशेष महत्व है। श्रद्घालुओं ने तिल और गुड़ से बने मिष्ठान्नों का दान किया। चावल और खिचड़ी का दान भी गंगा तटों पर हुआ। शुक्रवार के दिन पर्वतीय क्षेत्रों से आए श्रद्घालु मकर संक्रांति मनाएंगे। आज स्नान करने पहुंचे श्रद्घालुओं ने संक्रांति के साथ-साथ अर्द्घकुंभ का पहला स्नान भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed