फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar ardh kumbh preparation not complete.

हरिद्वार में अर्द्धकुंभ का पहला स्नान 14 जनवरी को, ऐसी हैं तैयारियां

Wed, 13 Jan 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 13 Jan 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
haridwar ardh kumbh preparation not complete.

धर्मनगरी हरिद्वार में मेले को शुरू हुए 11 दिन बीत चुके हैं। अर्द्धकुंभ का पहला स्नान 14 जनवरी को होना है, लेकिन अभी तक तैयारियां आधी-अधूरी हैं।

विज्ञापन


कई स्थानों पर निर्माण सामग्री फैली पड़ी है, तो कहीं पर सड़कें ही नहीं बन सकी हैं। हाईवे का चौड़ीकरण भी अधूरा है। स्नान के दौरान यह आधे-अधूरे काम परेशानी का सबब बनेंगे। अभी तक मेले की तैयारियों पर अव्यवस्थाएं हावी दिखाई दे रही हैं। इन आधे-अधूरे इंतजामों के बीच ही मंगलवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत मेले के कामों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


हरकी पैड़ी क्षेत्र में जहां मुख्य स्नान होना है, वहां अभी तक निर्माण सामग्री फैली हुई है। नालों पर स्लैब भी सही तरीके से नहीं रखी जा सकी है। रिकॉर्ड समय में लोहे के जिस पुल को बनाने का दावा किया गया था उस पर सड़क नहीं बन पाई है। यही स्थिति लाल पुल के पास बन रहे नए पुल की भी है, यह पुल अभी निर्माणाधीन ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले स्नान के दौरान इसका भी लाभ नहीं मिल सकेगा। चंडी द्वीप और गौरीशंकर द्वीप में मेला अवधि शुरू होने से पहले ही सड़क बनाई जानी थी लेकिन अब तक यह पूरी नहीं बन पाई है। मेला नियंत्रण कक्ष के बाहर देवपुरा चौक के पास भी टूटी सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी है। यहां पेयजल की आपूर्ति के लिए बनाए गए टैंक का काम भी अधूरा है। बस अड्डे भी जरूरी सुविधाओं को तरस रहे हैं।

जबकि अर्द्धकुंभ मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन का कहना है कि मेले के काम प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। कुछ काम जो अभी नहीं हो सके है उन्हें भी तेजी से कराया जा रहा है। निर्माणाधीन कामों से लोगों को परेशानी न हो इसके लिए व्यवस्था स्नान से पहले ही कर ली जाएगी।

दोबारा गंगा पूजन आज

haridwar ardh kumbh preparation not complete.

मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ साधु-संत, तीर्थ पुरोहित, मेले के अधिकारी तथा मेला क्षेत्र के निवासी हरकी पैड़ी पर एकत्रित होकर मंगलवार को मां गंगा का पूजन करेंगे। पहली बार मेला काल प्रारंभ होने पर एक जनवरी को पूजन किया गया था।

परंतु कई धर्माचार्यों और संतों ने यह कहकर विरोध किया था कि बिना मुहूर्त के यह पूजन कर दिया गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने दोबारा पूजन कराने के आदेश दिए थे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे हरकी पैड़ी पहुंच रहे हैं। प्रशासन के साथ-साथ हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था गंगा सभा ने भी सोमवार को क्षेत्र की साफ-सफाई कराई। समूचे क्षेत्र को भव्य रूप से सजाया गया है।

ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से यह कार्यक्रम दूर-दूर तक प्रसारित करने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री की ओर से प्रतिष्ठित नागरिकों व साधु-संतों को निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। गंगा सभा ने प्रधान सभा के 700 पुरोहितों को निमंत्रण भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed