{"_id":"04abb625f020e7a8829808d34870a855","slug":"harak-sing-rawat-dengue-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छर के आगे पस्त हुए हरक, हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छर के आगे पस्त हुए हरक, हालत बिगड़ी
अमर उजाला, श्रीनगर, देहरादून
Updated Sun, 06 Oct 2013 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू से पीड़ित चिकित्सा शिक्षा मंत्री अपनी भांजी की शादी में भाग लेने शनिवार को श्रीनगर पहुंच गए। यहां पर उनकी तबीयत खराब हो गई तो आनन फानन में इसकी सूचना मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. वीएल जहागीरदार और फिजिशियन डॉ. कलम सिंह बुटोला को दी गई।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही दोनों हरक सिंह रावत के आवास पर पहुंचे और मंत्री के स्वास्थ्य की जांच की। रविवार को रावत के फिर टेस्ट किए जाएंगे। देर रात हरक सिंह रावत ने अमर उजाला को बताया कि वह अपनी भांजी की शादी में श्रीनगर हेलीकाप्टर से आए हैं।
विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा मंत्री को डेंगू
अब यहीं श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में मेरा इलाज चलेगा। बता दें कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री को डेंगू ने डंक मार दिया है। पिछले दिनों दून अस्पताल में उनके ब्लड सैंपल की जांच की गई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
दून अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा.आरएस असवाल ने हरक सिंह रावत के डेंगू से पीड़ित हेने की पुष्टि की थी। रावत का स्वास्थ्य परीक्षण सीनियर फिजिशियन डा. केसी पंत ने किया था।