फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haldwani mbpg college students attempted self-immolation

कम अंक वाले को एडमिशन दिलवाने के लिए तीन छात्रों ने की आत्मदाह की कोशिश

Thu, 24 Aug 2017 03:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 Aug 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
haldwani mbpg college students attempted self-immolation
- फोटो : demo pic

हल्द्वानी के एमबीपीजी कम अंक वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने की मांग को लेकर पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सहित तीन छात्रों ने आत्मदाह का प्रयास किया। जिससे कॉलेज प्रबंधन के हाथ-पैर फूल गए।

विज्ञापन


दाखिले को लेकर एमबीपीजी कॉलेज में गुरुवार को सभी छात्रों को प्रवेश देने को लेकर कुछ युवाओं ने प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़कर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की।
विज्ञापन


तीन छात्रों के आत्मदाह की कोशिश करने से कॉलेज में अफरातफरी मच गई। सूचना पर भारी पुलिस बल, प्रशानिक अफसर और फायर ब्रिगेड के कर्मी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, कॉलेज में एडमिशन प्रकिया रोक दी गई है। पुलिस खुद पर पेट्रोल छिड़कने वाले रोहित, प्रकाश और हर्षित जोशी को हिरासत में ले लिया है। ऋषभ भारती को प्राचार्य कक्ष के एक कमरे में नजरबंद कर दिया गया। कोतवाली में हर्षित जोशी की हालत बिगड़ने से उसे बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed