फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haish rawat become angry in assembly..

विधानसभा में उछला खनन का कीचड़, तिलमिलाए हरीश

Sat, 14 Mar 2015 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Mar 2015 10:13 AM IST
विज्ञापन
haish rawat become angry in assembly..

विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन अवैध खनन पर विपक्ष के हमले से तिलमिलाए मुख्यमंत्री ने कहा कि परतें उभरेंगी तो बहुत कुछ उभर कर आएगा।

विज्ञापन


सीएम ने हरिद्वार के भाजपा विधायक मदन कौशिक से कहा कि आपको खनन का डीएनए बताना चाहिए। सीएम सदन में आश्वासन दिया कि तीन महीने में खनन का आवंटन नीलामी से होगा और ‘मेरा-तेरा’ का झंझट समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जवाब में स्वीकारा कि खनन के लिए समन्यक नीति की जरूरत है। ऐसा नहीं कि हिंसक घटनाएं कांग्रेस सरकार में ही हुई है। पहले भी होती रही हैं। खनन बंद होने से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और पोंटा केकुछ माफिया को फायदा मिलता है। वहां से उनका माल आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सरकार ने देहरादून को बाढ़ से बचाने के लिए उथली रिस्पना और बिंदाल में खनन शुरू कराया तो मीडिया ने हंगामा कर दिया।

‘खनन माफियाओं से म‌िली हुई है सरकार’

haish rawat become angry in assembly..
नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने सरकार पर खनन माफियाओं से मिलीभगत का अरोप लगाया। वहीं पुलिस पर हुए हमले की बात भी कही। गंगा में बेतरतीब हो रहे खनन और पिथौरागढ़ में काली नदी में शुरू हुए खनन का मुद्दा भी उठाया।

भाजपा विधायक मदन कौशिक ने सरकारी संरक्षण की बात कही तो सुरेंद्र सिंह जीना ने पर्वतीय क्षेत्रों में बड़े नेताओं के रिश्तेदारों को खनन ठेके मिलने से निर्माण कार्य में आ रही दिक्कतों का हवाला दिया।

संजय गुप्ता ने बंद पड़ी बांड़ गंगा में हो रहे खनन को रोकने की बात कही। भाजपा विधायक गणेश जोशी ने कहा आपको किसने रोका था। पारदर्शी ढंग से खनन कराने पर सरकार का साथ भाजपा देगी।

नियम 310 के तहत भट्ट उठाना चाहते थे मामला

haish rawat become angry in assembly..
दरअसल नेता प्रतिपक्ष अवैध खनन का मामला नियम 310 में उठाना चाहते थे जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने नियम 58 के तहत सुना। नेता प्रतिपक्ष इस मुद्दे पर काम रोककर सदन में चर्चा कराने चाहते थे। नेता सदन हरीश रावत भी चर्चा के लिए तैयार थे। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने इसे अग्राही कर दिया। जिस पर भाजपा ने सदन का सांकेतिक बहिष्कार किया।

बोले सीएम
अगर क्रशर लाइसेंस के डीएनए खंगालेंगे तो उस दौरान भाजपा ही सत्ता में थी। अवैध खनन की धरपकड़ तेज होने पर भाजपा के ही कुछ नेता प्रतिनिधिमंडल लेकर पहुंच जाते हैं।
-हरीश रावत, मुख्यमंत्री

विपक्ष
आप पोल खोलें, हम तैयार हैं, किसने रोका है। भाजपा धंधेबाजों को संरक्षण नहीं देती। अवैध खनन से जुड़े किसी व्यक्ति को हमारा समर्थन नहीं है चाहे हमारे घर का हो।
-अजय भट्ट, नेता प्रतिपक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed