धूमधाम से हो रही थी शादी, तभी मंडप में दूल्हे ने दुल्हन को देखा और उड़ गए होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमसिंह नगर जिले में बाजपुर के एक गांव में बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। मंडप में जब दूल्हे ने लड़की को देखा तो उसके होश उड़ गए।
यहां दोराहा पुलिस चौकी के एक गांव में सुंदर पुत्र देवदास निवासी बिलासपुर, रामपुर, उप्र की बरात आई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन तभी मंडप में दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया।
आरोप है कि मंडप में जैसे ही दुल्हन को लाया गया तो दूल्हा फेरों से खड़ा हो गया। उसने आरोप लगाया कि ये वो लड़की नहीं है जिससे उसका रिश्ता तय हुआ था।
शादी में विघ्न डालने के आरोप में मारपीट
वर पक्ष ने दूल्हे को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और बरात लेकर लौट गया। घटना के बाद वर पक्ष के लोगों ने गांव के ही एक परिवार पर बेटी की शादी में विघ्न डालने का आरोप लगाया तो इस बात पर मारपीट होने लगी।
सूचना पर दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी पंकज जोशी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और भीड़ को समझाकर हटा दिया। वर पक्ष ने जिस परिवार पर बेटी की शादी में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया वह कोतवाली जा पहुंचा और बिना किसी बात के उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया।
जानकारी के मुताबिक जिस युवती का विवाह किया जा रहा था उसकी उम्र बालिग होने में कुछ माह शेष थी, जिससे यह मामला बिगड़ा। फिलहाल गांव मेंपुलिस तैनात कर दी गई है।