फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   great khali give offer to uttarakhand youth.

खली ने दिया उत्तराखंड के युवाओं को खास 'ऑफर'

Sun, 14 Feb 2016 04:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 14 Feb 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
great khali give offer to uttarakhand youth.

यदि आप द ग्रेट खली का शो रिंग के करीब से देखने की ख्वाहिश रखते है, तो आपको अपनी जेब ढीली करनी होगी। लेकिन युवाओं के लिए ग्रेट खली ने खास ऑफर रखा है।

विज्ञापन


पहली पंक्ति में बैठने को आपको दस हजार रुपये का टिकट (प्रीमियम टिकट) खरीदना होगा। वहीं युवाओं (आयु 18 वर्ष तक) को एक हजार रुपये के टिकट पर पचास फीसदी की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


बशर्ते इसके लिए युवाओं को अपना आयु का प्रमाण पत्र देना होगा। टिकट बुकिंग को देहरादून और हल्द्वानी में पंद्रह और ऋषिकेश, हरिद्वार और नैनीताल में एक-एक बूथ बनाए जा रहे है। काउंटर खुलने के बाद टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। बुकिंग को टिकट पार्टनर बुक माय शो डॉट काम को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेसलिंग के वर्ल्ड चैंपियन द ग्रेट खली की उत्तराखंड में कॉटिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट एकेडमी की शुरूआत पर यह शो आयोजित किया जा रहा है। इस शो को सीएम फार यूथ ने डिजाइन किया है।

प्रीमियम टिकट की कीमत 10 हजार रुपये

great khali give offer to uttarakhand youth.

शो को देखने को जनरल स्टैंड टिकट की कीमत एक हजार और प्रीमियम टिकट की कीमत 10 हजार रुपये तय की गई है। युवाओं को एक हजार के एंट्री टिकट में 50 फीसदी छूट दी जाएगी। इसके लिए उन्हें टिकट बुकिंग के समय अपना आई कार्ड दिखाना होगा।

युवा है हमारा भविष्य: मुख्यमंत्री
द ग्रेट खली की इस पहल पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि युवा देश के वर्तमान के साथ-साथ हमारा भविष्य भी है। उन्होंने कहा कि युवा नशे के प्रति ज्यादा आकर्षित है, जो हमारे प्रदेश और देश की वर्तमान समय की सबसे गंभीर समस्या है।

द खली मेनिया सिरीज एक ऐसी कोशिश है, जो युवाओं की सोच बदलेगी और नेशनल गेम्स के प्रति भी उन्हें प्रोत्साहित करेगी। युवाओं को न केवल रेसलिंग में आने को प्रेरित करेगी बल्कि उनके जीवन को स्वस्थ और दिशापूर्ण बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed