{"_id":"98940a4bea4d43216e783fc46976a46a","slug":"govind-singh-kunjwal-spoke-against-his-own-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुजंवाल ने फिर फोड़ा अपनी ही पार्टी का 'गुब्बारा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुजंवाल ने फिर फोड़ा अपनी ही पार्टी का 'गुब्बारा'
अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sun, 27 Oct 2013 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का कहना है कि गैरसैण और रायपुर में विधान भवन बनाने से पहले सरकार को प्रदेश की स्थायी राजधानी तय करने की जरूरत है। साथ ही सरकार यह भी तय करे कि गैरसैण में कितने सत्र चलेंगे।
विज्ञापन
शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कुंजवाल ने कहा कि गैरसैंण में विधानसभा भवन और अन्य निर्माण के लिए डीपीआर बनाने का जो कार्य विधानसभा को सौंपा गया था, उसे पूरा कर उन्होंने वित्त विभाग को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
75 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृत मिल चुकी
वित्त विभाग ने इस बारे में उन्हें कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है। मीडिया के माध्यम से उन्हें पता चला है कि गैरसैण विधानसभा भवन के लिए 75 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृत मिल चुकी है।
विज्ञापन
लोकायुक्त बिल को लेकर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद प्रदेश सरकार ने इसे लागू कर देना चाहिए और बिल में जो भी कानूनी अड़चनें सामने आएं उन्हें विधानसभा में प्रस्ताव लाकर दूर करना चाहिए। वार्ता के दौरान कालेज के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा भी मौजूद थे।