{"_id":"2b6cdc4c1bcad47ea6581e148ef89953","slug":"govind-singh-kunjwal-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच्चाई और ईमानदारी को अपनाएं युवा: कुंजवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच्चाई और ईमानदारी को अपनाएं युवा: कुंजवाल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 Nov 2013 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया के क्षेत्र में भविष्य बनाने जा रहे युवाओं को सच्चाई, ईमानदारी और सदाचार को अपने चरित्र में शामिल करना होगा तभी वे सही मायनों में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज और देश की सेवा कर सकते हैं। यह कहना है विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का। कुंजवाल हिमगिरी जी विश्वविद्यालय में आयोजित प्रजातंत्र में मीडिया के समक्ष चुनौतियां विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति एवं समाज में गिरते चारित्रिक मूल्यों के बीच मीडिया के सामने बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मीडिया को आम आदमी से जुड़ी खबरों और सत्य सूचनाओं एवं घटनाओं को प्राथमिकता देनी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एससी बागड़ी ने कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंचार के छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र में अपनी अहमियत एवं समाज के प्रति जिम्मेदारियों को समझना होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलसचिव डा.गीता राय, गजेंद्र मेहता, विभागाध्यक्ष चक्रधर कंडवाल, पूजन नेगी, सुबोध चौधरी, चक्रधर कंडवाल आदि मौजूद थे।
महिमा ने मारी बाजी
भाषण प्रतियोगिता में बीएफआईटी संस्थान की पत्रकारिता की छात्रा महिमा दीक्षित प्रथम, साई इंस्टीट्यूट की मनु तेवतिया दूसरे और डीएवी पीजी कालेज के फजल सुल्तान तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन