फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   government face the Challenges to avoid losses.

बजट राजस्व सरप्लस का, चुनौती घाटे से बचने की 

Sun, 13 Mar 2016 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 13 Mar 2016 05:06 PM IST
विज्ञापन
government face the Challenges to avoid losses.
बजट - फोटो : demo pic

2016-17 का बजट भले ही राजस्व सरप्लस का हो पर राजस्व घाटे से बचने की चुनौती प्रदेश सरकार के सामने बरकरार है। 2014-15 के वास्तविक आंकड़ों से यह साबित भी हो रहा है। 

विज्ञापन


2014-15 के बजट में प्रदेश सरकार ने 682.43 करोड़ रुपये के राजस्व सरप्लस का अनुमान लगाया था, जब वास्तविक आंकड़े सामने आए तो प्रदेश सरकार को 637.80 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा उठाना पड़ा था।
विज्ञापन


राजकोषीय घाटा भी 4075 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था, जो वास्तविक रूप से 5696 करोड़ रुपये के रूप में सामने आया।
प्रदेश में राजस्व सरप्लस और कोई नया कर न लगाने का बजट पेश करने की परंपरा सी बन गई है।


इस बार बना 25 करोड़ राजस्व सरप्लस का बजटः

आर्थिक मोर्चे पर तमाम दबाव सहन करने के बाद भी वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश ने इस बार भी इस परंपरा को निभाया। वर्ष 2016-17 का बजट बमुश्किल 25 करोड़ राजस्व सरप्लस का बजट बन पाया है। इसमें भी प्रदेश सरकार ने अपने कर राजस्व में करीब 17 प्रतिशत के कर इजाफे का अनुमान लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


2014-15 के वास्तविक आंकड़ों के सामने आने पर यह भी साबित हुआ कि राजस्व का अनुमान बुरी तरह से धराशायी हुआ। करेत्तर राजस्व में करीब 1110 करोड़ रुपये ही मिल पाए, जबकि अनुमान 1807 करोड़ रुपये का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed