फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gossip adda

जब सचिवालय में भिड़ीं दो महिला अधिकारी

Thu, 15 Aug 2013 09:28 AM IST
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
देहरादून/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 15 Aug 2013 09:28 AM IST
विज्ञापन
gossip adda

सचिवालय में बुधवार को अजीब नजारा पेश आया। एक महिला कर्मी के यौन शोषण की कथित कहानी में सियासत का रंग भर गया और दो महिला अधिकारी एक-दूसरे पर पिल पड़ीं। जोरदार हाथापाई को मुश्किल से रोका जा सका। इसके बाद एक गुट ने मुख्य सचिव से शिकायत की। सचिवालय में पिछले दिनों से एक यौन शोषण की कहानी काफी चर्चा में है।

विज्ञापन


आरोप यह है कि एक अधिकारी ने अपने ही विभाग में अधीनस्थ महिला कर्मी का यौन शोषण किया। लेकिन अभी तक ना तो पीड़ित महिला सामने आई है और ना ही शोषण करने वाले का नाम आया है। लेकिन इस मामले को लेकर राजनीति इस कदर हावी हुई कि बुधवार को सचिवालय परिसर में ही दो महिला कर्मियों के बीच जोरदार हाथापाई हुई।
विज्ञापन


मारपीट होने के बाद सचिवालय में हंगामा खड़ा हो गया। भिड़ने वाली दोनों महिला अफसर समीक्षा अधिकारी संघ की पदाधिकारी भी हैं। झगड़ा शैलजा सिंह और ममता आर्य के बीच हुआ। इस मामले को सचिवालय संघ के चुनाव से जुड़ी राजनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed