{"_id":"c53d07f775fc9dedb377ab5c2b87479b","slug":"google-boy-kautilya-in-haridwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गूगल ब्वॉय' का टैलेंट देख बच्चे और बड़े सभी मुरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गूगल ब्वॉय' का टैलेंट देख बच्चे और बड़े सभी मुरीद
अमर उजाला, सुल्तानपुर (हरिद्वार)
Updated Sun, 07 Sep 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल ब्वॉय के नाम से मशहूर हरियाणा के करनाल निवासी कौटिल्य पंडित से मिलकर बच्चे ही नहीं बड़े भी उसकी कुशाग्र बुद्धि के मुरीद हो गए। दूसरी कक्षा के छात्र छह वर्षीय कौटिल्य ने हर सवाल का जवाब कुछ सेकेंडों में ही दे दिया।
विज्ञापन
कौटिल्य पंडित रविवार को सेंट जेपी कान्वेंट पब्लिक स्कूल सुल्तानपुर में पिछले दिनों हुई वाद विवाद प्रतियोगिता के सम्मान समारोह में भाग लेने आए थे। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने कौटिल्य से भारत की राजनीति, उत्तराखंड की जनसंख्या, भारत देश का इतिहास आदि के बारे में कई सवाल पूछे।
विज्ञापन
छात्रों के साथ नृत्य भी किया
कौटिल्य ने एक-एक कर सभी सवालों का जवाब दे दिया। साथ ही स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया।
स्कूल में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को कौटिल्य ने पुरस्कार दिए। इस अवसर पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, श्यामवीर सैनी, डॉ प्राची, अनमोल, प्रबंधक लालसिंह, स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
ज्योतिषविद् बनना चाहता है गूगल ब्वॉय
कौटिल्य से मिलकर उसके मुरीद हुए हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने बताया कि वह जिस भी विषय को सुनता है तत्काल उसका विशेषज्ञ बन जाता है। उनसे हुई मुलाकात में कौटिल्य ने उन्हें बताया कि वह ज्योतिषविद् बनना चाहता है।
दूसरी कक्षा के छात्र छह वर्षीय कौटिल्य पंडित के पिता सतीश शर्मा ने बताया कि वह बचपन से ही मेधावी है, जिस चीज को एक बार देख और सुन लेता है वह उसके दिमाग में बैठ जाती है।