कॉलेज की चौथी मंजिल से छात्रा ने लगाई छलांग, हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में मंगलवार की सुबह एक छात्रा द्वारा कॉलेज की चौथी मंजिल से छलांग लगाने से हड़कंप मच गया। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे डिग्री कॉलेज की बीए की एक छात्रा ने कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की।
आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने छात्रा को देहरादून रेफर कर दिया है। छात्रा भगवानपुर के मनुबास गांव की रहने वाली है। बताया गया कि चौथी मंजिल पर पहुंच कर छात्रा ने अपनी चुनरी और सेंडल उतार दिए थे।
छात्रा द्वारा ऐसा करने के पीछे छिपे कारणों की जांच की जा रही है।
बहन को मैसेज कर नहर में कूदा
उधर, विकासनगर में बहन को व्हाट्स एप पर आत्महत्या का मैसेज कर युवक नहर में कूद गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। नहर में छलांग लगाने से पहले युवक ने 100 नंबर पर पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस ने शक्ति नहर पुल नंबर एक के पास से उसका बैग बरामद किया है।
पुलिस आत्महत्या के कारणों समेत दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप (24) पुत्र विरेंद्र सिंह बसेड़ा निवासी बड़ोवाला आरकेडियाग्रांट थाना पटेलनगर दुबई में किसी शिपिंग कंपनी में काम करता है। उसके पिता एयर फोर्स से रिटायर्ड हैं।
सोमवार की सुबह उसने अपनी बहन डिंपल को व्हाट्स एप पर आत्महत्या करने का मैसेज भेजा। 100 नंबर पर भी इसकी सूचना दी। उसने फोन पर बताया कि वह दो बैग छोड़कर जा रहा है। एक बैग में डेढ़ लाख रुपए की नगदी और ज्वेलरी है।
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने कपड़ों से भरा एक बैग बरामद कर लिया, जबकि कुलदीप ने दो बैग छोड़ने की बात कही थी। सीओ स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि बहन के मुताबिक वह 26 अगस्त को दुबई से लौटा था, लेकिन घर नहीं गया। तब से दून में अपने दोस्तों और परिचितों के यहां रह रहा था।
वह विकासनगर निवासी एक महिला के भी संपर्क में था। उससे उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला शादीशुदा है, उसका एक बच्चा भी है। जब पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने साफ किया कि कुलदीप आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम नहीं उठा सकता। सीओ ने कहा कि परिजनों की ओर से बताई गई जानकारी को वेरिफाई किया जा रहा है। फिलहाल शव की तलाश की जा रही है।