कॉलेज की चौथी मंजिल से कूद गई बीए की छात्रा, देखते रहे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के एसएसडी कन्या पीजी कॉलेज में बीए की एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में कॉलेज की चौथी मंजिल से कूद गई। कॉलेज बिल्डिंग से छात्रा के नीचे गिरते ही परिसर में अफरा तफरी मच गई।
आनन फानन में छात्रा को सिविल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया। छात्रा के बिल्डिंग से छलांग लगाने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। उसके मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आ रही है।
भगवानपुर के मानूबास गांव निवासी मुस्तकीम की बेटी सोनम एसएसडी कन्या पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। मंगलवार को कॉलेज आने के कुछ देर बाद सोनम बिल्डिंग की छत पर चौथी मंजिल पर पहुंच गई और अचानक नीचे छलांग लगा दी।
घटना को लेकर हो रहीं तरह-तरह की चर्चाएं
सोनम के नीचे गिरते ही कॉलेज में हड़कंप मच गया। कालेज प्रबंधन ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे एक निजी अस्पताल भिजवाया। साथ ही छात्रा के परिजनों और पुलिस को भी सूचना दी गई।
शरीर में कई जगह फ्रेक्चर आने के कारण डॉक्टरों ने उसे जौलीग्रांट रेफर कर दिया। छात्रा के अचानक कॉलेज बिल्डिंग से छलांग लगाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
चल रहा था इलाज
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शालिनी पंत का कहना है कि छात्रा कुछ दिन पहले भी बीमारी के कारण बेहोश हो गई थी। उसका इलाज चल रहा है। मंगलवार को उसने खुद ही कॉलेज की छत पर जाकर छलांग लगा दी। वहीं सोत चौकी प्रभारी डीपी काला ने बताया कि छात्रा को फिलहाल जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया। कॉलेज प्रबंधन और छात्रा के परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है।
चुन्नी किनारे रखी फिर चप्पल उतार लगा दी छलांग
छात्रा को कॉलेज की चौथी मंजिल पर आसपास रहने वाले लोगों ने भी देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्रा ने चौथी मंजिल पर चढ़ने के बाद पहले अपनी चुन्नी किनारे रखी और चप्पल उतारकर अचानक छलांग लगा दी। आंखों से यह नजारा देखकर आसपास के लोग चिल्लाते हुए कॉलेज की ओर दौड़ पड़े।
आर्थिक रूप से कमजोर है छात्रा का परिवार
छात्रा का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक छात्रा का इलाज भी परिवार बड़ी मुश्किल से करा रहा था। मानूबास की ग्राम प्रधान मीना का कहना है कि छात्रा सोनम का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं।
वहीं कॉलेज की उसकी सहेलियों का कहना है कि सोनम कुछ दिन से टेंशन में थी। पुलिस और कॉलेज की छात्राएं मान रही हैं कि बीमारी और परिवार की आर्थिक तंगी से परेशान होकर छात्रा ने टेंशन में यह कदम उठाया होगा।