{"_id":"1689a0d6ca0f286defddec8fab726b1b","slug":"game-is-to-build-up-in-ration-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में चल रही राशन कार्ड बनाने की 'दुकान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में चल रही राशन कार्ड बनाने की 'दुकान'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 29 Sep 2013 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा बिल के तहत शहर में फार्म बंटने का काम विभाग और सर्वे टीम पूरा नहीं कर सकी है, वहीं दूसरी ओर अंतिम तिथि का हवाला देकर लोगों को जमकर लूटा जा रहा है।
विज्ञापन
कारगी ग्रांट क्षेत्र में रविवार होने के बावजूद भी कुछ युवक शपथ पत्र बनवाने के नाम पर लोगों से रुपये वसूलते नजर आए। यही नहीं युवक लोगों के फार्म भरकर जमा भी कर रहे थे।
विज्ञापन
राशन कार्ड बनाने की दुकान
कारगी ग्रांट क्षेत्र में स्थित दुर्गा मंदिर में रविवार के दिन खाद्य सुरक्षा बिल के तहत राशन कार्ड बनाने के नाम पर कुछ युवकों ने दुकान ही खोल दी।
दोपहर करीब पौने दो बजे मंदिर में पहुंचने पर एक टेबल-कुर्सी डालकर युवक लोगों के फार्म भरता दिखाई दिया। लोगों से पूछने पर बताया कि यहां खाद्य सुरक्षा के फार्म मिल रहे हैं और उनको भरकर जमा किया जा रहा है।
विज्ञापन
शपथ पत्र के नाम पर लिए 150 रुपये
पूछताछ में पता लगा कि सुबह से ही मंदिर में फार्म बंट रहे थे। साथ ही 30 सितंबर को अंतिम तिथि की बात बताकर लोगों से शपथ पत्र बनवाने के लिए 150 रुपये तक लिए गए।
इस बीच फार्म खत्म होने पर युवक ने किसी से फार्म मंगाने की बात कही। मगर फार्म आ कहां से रहे हैं इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। सूत्रों के अनुसार कुछ राशन डीलरों और विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से फार्म इस तरह बांटे जा रहे हैं।