{"_id":"39d852fd4c7777a52f0d05610ed1a1bf","slug":"furor-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की मौत पर अस्पताल में हंगामा, पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की मौत पर अस्पताल में हंगामा, पहुंची पुलिस
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 01 Jun 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र के एक अस्पताल में किशोरी की इलाज में लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान किशोरी की मौत
गांव सराय निवासी सूरजभान की 15 वर्षीय बेटी सीमा को गले में परेशानी होने पर 21 अप्रैल को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को इलाज के दौरान सीमा की मौत हो गई।
विज्ञापन
किशोरी की मौत होने पर गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें गुमराह किया वरना वह सीमा को हॉयर सेंटर ले जा सकते थे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
अस्पताल में हंगामे की सूचना पर एसएसआई अनुज सिंह मौके पर पहुंच गए। किशोरी का इलाज कर रहे चिकित्सक को स्टॉफ ने अस्पताल से सुरक्षित निकाल लिया।
पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि मामला शांत हो गया है। शव को परिजन गांव ले जा रहे है। मृतका कक्षा नौ की छात्रा थी।