फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud student boss may be in haridwar

...तो हरिद्वार में बैठा है 'मुन्नाभाई' का 'डायरेक्टर'

Mon, 23 Sep 2013 07:23 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 23 Sep 2013 07:23 PM IST
विज्ञापन
fraud student boss may be in haridwar

उत्तराखंड आयुष प्री मेडिकल टेस्ट(यूएपीएमटी 2013) में पकड़े गए फर्जी छात्रों के रैकेट के तार हरिद्वार तक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस को प्राथमिक पूछताछ में ज्यादा तथ्य हाथ नहीं लगे लेकिन पकड़े गए छात्रों का इशारा हरिद्वार की ओर है। हरिद्वार और दून के कोचिंग संस्थानों में भी इस रैकेट ने मेधावियों को बरगलाने की कोशिश की थी।

पढ़ें, परीक्षा में देरी मतलब दलालों की दस्तक
विज्ञापन


रविवार को पकड़े गए थे छात्र
रविवार को जीबी पंत विवि की ओर से आयोजित यूएपीएमटी परीक्षा में 16 छात्र-छात्राएं दूसरे छात्रों के नाम पर परीक्षा देते पकड़े गए थे।

इन छात्रों से पुलिस ने जब पूछताछ की तो सबने अलग-अलग कहानी बताई लेकिन सबकी कहानी का अंत एक ही जगह हो रहा था।

पढें, शह और मात के चक्कर में हो गया नुकसान


हरिद्वार में हो सकता है सरगना
हरिद्वार व आसपास के कई छात्रों के साथ दलालों ने यह सौदेबाजी की थी। पुलिस मानकर चल रही है कि रैकेट का सरगना हरिद्वार का हो सकता है।

हालांकि अभी तक इस दिशा में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाया है। पकड़ी गई छात्रा ने पूछताछ में बताया है कि वह हरिद्वार निवासी रुखसार की जगह पर परीक्षा दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढें, पहाड़ पर वायरल का हमला, एक की मौत

मेधावी बनते हैं निशाना
हरिद्वार के ऐसे सात छात्र सामने आ रहे हैं, जिनके बदले में यह फर्जी छात्र परीक्षा दे रहे थे। इनमें एक असली छात्र ऋषिकेश और एक देहरादून का भी है।

ऐसे में यह बात तो साफ है कि रैकेट और इसका सरगना देहरादून, हरिद्वार व ऋषिकेश के आसपास अपने ग्राहकों की तलाश करते हैं और पूर्वी व केंद्रीय उत्तर प्रदेश के कोचिंग संस्थानों के मेधावियों को निशाना बनाते हैं।

पढें, BCCI को क्रिकेट दिखाएगी ये 'चिल्लर पार्टी'

दून व हरिद्वार के कोचिंग संस्थानों पर भी नजर
रैकेट के सरगनाओं की नजर पहले दून और हरिद्वार के कोचिंग संस्थानों पर ही थी लेकिन यहां वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। कई कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनके पास ऐसे ऑफर आए थे कि वह महज तीन घंटे में 50 हजार से एक लाख रुपये कमा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed