चीनू पंडित समेत जब एक साथ कोर्ट पहुंचे ये चार नामी कुख्यात तो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की कोर्ट में सोमवार को चार कुख्यातों को पेशी पर लाया गया।
कुख्यातों के आने से लेकर उनके जाने तक पुलिस ने कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा रखी। किसी को भी इनसे मिलने नहीं दिया गया।
सोमवार को रुड़की कोर्ट में उपकारागार के सामने हुए गैंगवार के मामले में तरीख थी।
जिसकी पेशी पर चीनू पंडित, मोनू, सचिन खोखर को पेशी के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में लाया गया।
ये तीनों भी पहुंचे कोर्ट
चीनू पंडित फिलहाल देहरादून जेल में बंद है। मोनू रुड़की और सचिन खोखर पौड़ी जेल में बंद है।
तीनों पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया। तीनों को कोर्ट में लाने से लेकर ले जाने तक पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी।
गंगनहर कोतवाली पुलिस की टीम ने किसी को भी तीनों से मिलने नहीं दिया। उनके जाने तक पुलिस पूरी मुस्तैदी से जुटी रही।
इन तीनों के अलावा कुख्यात इंतजार उर्फ भूरा की भी पेशी थी। उसे भी कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया। उनके खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमें चल रहे हैं।