{"_id":"20864cefd42e9557d583ab2e3d93675b","slug":"four-doctors-become-director-in-health-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नत कर चार चिकित्सक बने स्वास्थ्य विभाग में निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नत कर चार चिकित्सक बने स्वास्थ्य विभाग में निदेशक
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 28 Aug 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से रिक्त पड़े चार निदेशक पदों पर पदोन्नति आदेश शुक्रवार को शासन ने जारी कर दिए हैं। पदोन्नत हुए चिकित्सकों में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के निदेशकों के साथ एक की बतौर दून ग्रुप आफ हास्पिटल और एक को महानिदेशालय में तैनाती मिली है।
विज्ञापन
ये बने निदेशक
स्वास्थ्य विभाग अपर निदेशक पद से निदेशक पद पर पदोन्नति आदेशों में डॉ. कुसुम नरियाल को महानिदेशालय में पदोन्नति के साथ तैनाती दी गई है।
डॉ. आभा ममगईं को दून ग्रुप ऑफ हास्पिटल का निदेशक तैनात किया है। डॉ. अजित गैरौला का निदेशक गढ़वाल मंडल नियुक्त किया जबकि डॉ. गीता शर्मा को कुमाऊं मंडल निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
एक माह पूर्व हुई थी डीपीसी
चारों निदेशकों की पदोन्नति के लिए डीपीसी की प्रक्रिया एक माह पूर्व पूरी हो चुकी थी, लेकिन उनके तैनाती और पदोन्नति आदेश रुके हुए थे।