फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest dipartment planted trees in the nursery for birds

...उत्तराखंड में भूखी नहीं सोएंगी 'चिड़िया'

Tue, 24 Sep 2013 12:43 PM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 24 Sep 2013 12:43 PM IST
विज्ञापन
Forest dipartment planted  trees in the nursery for birds

कम खाने वाले लोगों के लिए चिड़ियों जैसी खुराक का ताना दिया जाता हो पर अब इन चिड़ियों के पेट पर भी संकट मंडरा रहा है।

विज्ञापन


चिड़ियां जिन फल आदि को खाती थीं, उनके वृक्ष कम हो गए हैं। उत्तराखंड में अब जंगलात ने ऐसे वृक्षों को नर्सरी में विकसित कर जंगल में लगाने की योजना बनाई है।

पढें, पहाड़ पर वायरल का हमला, एक की मौत

शहर में कंक्रीट का जंगल बढ़ने और वृक्षों की संख्या कम होने के कारण घरेलू चिड़ियों का आवास छिन गया। आस केवल जंगल की तरफ थी।

कई प्रजातियों पर संकट
लेकिन, जंगलात में बीते सालों में प्रोडेक्शन फॉरेस्ट्री (सागौन, पापुलर और यूकेलिप्टस) को बढ़ावा देने समेत अन्य दूसरे कारणों से फालसा जैसी कई प्रजातियां संकट में पड़ गईं।
विज्ञापन


अब जंगलात को चिड़ियों के पेट की भी चिंता हो गई है। इसके तहत लुप्त होने वाले और चिड़ियों के लिए महत्वपूर्ण प्रजातियों को वन अनुसंधान शाखा ने नर्सरी में विकसित करने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढें, BCCI को क्रिकेट दिखाएगी ये 'चिल्लर पार्टी'

नर्सरी में तैयार होंगे पेड
मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान एसके सिंह कहते हैं कि चिड़ियां जिन प्रजातियों के फल आदि को खाती है, उसमें से कई चारा प्रजाति हैं।

इन पर दबाव बहुत होने से इनकी संख्या में कमी आई है, जिसे ध्यान में रखते हुए महकमे ने 4000 फीट की ऊंचाई पर मिलने वाले भीमल से लेकर तराई के जंगलों में मिलने वाली धामन, गुड़ भेली, कट-भीमल, फालसा-धामन आदि को नर्सरी में विकसित किया जा रहा है, जिसे बाद में जंगल में लगाया जाएगा। यह प्रजातियां जैव विविधता की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed