फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   five pound baby born in doon

दून में पैदा हुआ पांच किलो का बच्चा

Sat, 20 Jul 2013 08:11 PM IST
देहरादून/रजा शास्त्री
देहरादून/रजा शास्त्री Updated Sat, 20 Jul 2013 08:11 PM IST
विज्ञापन
five pound baby born in doon

दून महिला अस्पताल में एक महिला ने पांच किलो वजन वाले एक बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे को लेकर डाक्टरों सहित अस्पताल के अन्य लोगों में कौतूहल बना हुआ है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बच्चा इस अस्पताल में अब तक जन्म लेने वाले बच्चों में सबसे ज्यादा मोटा है। अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.अर्चना श्रीवास्तव का कहना है कि गर्भधारण के दौरान मां का ब्लड शुगर बढ़ जाने से गर्भस्थ शिशु का वजन बढ़ जाता है।
विज्ञापन


पटेलनगर निवासी शगुफ्ता की तीन दिन पहले दून महिला अस्पताल में सिजेरियन डिलिवरी हुई है। उन्हें अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में रखा गया है। नवजात के परिजन बच्चे की सेहत देखकर काफी खुश हैं, लेकिन डाक्टरों का कहना है कि ओवर वेट वाले बच्चे को रिस्क भी बहुत होता है। बच्चे को शुगर लेवल घटने की दिक्कत हाइपोग्लाइसीमिया हो सकती है। इससे बच्चे को थोड़ी-थोड़ी देर में फीड देना जरूरी होता है। कभी-कभी ड्रिप की भी नौबत आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. श्रीवास्तव ने बताया कि गर्भवती को अगर हाई ब्लडप्रेशर और हाई ब्लड शुगर है तो गर्भस्थ शिशु को यह दिक्कत हो जाती है। गर्भवती को हाई ब्लडप्रेशर होने से शिशु के अंग असामान्य रूप से बड़े होने लगते हैं। ब्लड शुगर में वजन बढ़ जाता है। बताया कि इस वक्त पांच से दस फीसदी गर्भवतियों को जेस्टेशनल डायबिटीज होती है। बिगड़ी लाइफ स्टाइल के कारण यह दिक्कत बढ़ रही है।

अधिक वजन के बच्चे को दिक्कतें
ब्लड शुगर लेवल अचानक नीचे आने से ब्रेन डैमेज हो सकता है
शरीर ठंडा पड़ने की दिक्कत हाइपोथर्मिया हो सकता है
शरीर के अंगों का समय से पहले विकास हो जाता है
बड़े होने पर हाइपरटेंशन और डायबिटीज हो सकती है

गर्भवती यह ध्यान रखें

गर्भ के चार हफ्ते से बराबर ब्लडप्रेशर चेक कराएं
गर्भधारण के दौरान बराबर ब्लड शुगर चेक कराएं
सुबह-शाम वॉक अवश्य करें
खानपान में एहतियात बरतें

ओवर वेट बच्चों के लिए एहतियात
बच्चों को तली-भुनी चीजों की आदत न डालें
बच्चों का मोटापा न बढ़ने दें
डाइटीशियन से सलाह कर उनका खानपान तय करें
बच्चों को व्यायाम के लिए प्रोत्साहित करें

बच्चे का वजन

ढाई किलो नार्मल वेट
सवा दो किलो से कम लो वेट
साढ़े तीन किलो से अधिक ओवर वेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed