फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   first anti drug app launch in dehradun.

दून में लांच हुआ देश का पहला नशा विरोधी एप

Thu, 18 Feb 2016 03:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Feb 2016 03:19 AM IST
विज्ञापन
first anti drug app launch in dehradun.

पुलिस की ओर से आयोजित यूथ फेस्टिवल में ड्रग्स के खिलाफ हुंकार भरी गई। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि दून से शुरू हुई नशे के खिलाफ जंग पूरे प्रदेश में लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को हर हाल में जीतना होगा। कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए, जिससे नशे के सौदागरों में डर पैदा किया जा सके। इस मौके पर सीएम ने देश के पहले नशा विरोधी मोबाइल एप को लांच भी किया।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में आयोजित नो ड्रग्स यूथ फेस्टिवल का मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रत्येक स्टाल का अवलोकन किया। सीएम ने छात्र-छात्राओं से नशे के खिलाफ मुहिम के संबंध में सवाल-जवाब भी किए। ड्रग्स के संबंध में बनाए गए स्लोगनों की सीएम ने सराहना की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर पुलिस और सरकार बेहद चितिंत है। उन्होंने कहा कि समाज के साथ अभिभावकों को भी नशे के खिलाफ जागरूक होना होगा, अन्यथा यह लत परिवार को बर्बाद कर देगी। यदि किसी को नशे की लत है तो उससे मुंह मोड़ने के बजाए सहारा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देहरादून के बाद ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल आदि जिलों में इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। यदि युवा इस मुहिम से जुड़ जाएं तो नशे का गोरखधंधा ज्यादा दिन नहीं चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भर में नशे के खिलाफ जगाई जाएगी अलख

first anti drug app launch in dehradun.

सीएम ने आयोजन का श्रेय एसएसपी सदानंद दाते और एसपी सिटी अजय सिंह को दिया। गृह मंत्री प्रीतम सिंह ने कहा कि पुलिस के अभियान को नागरिक अभियान बनाने की जरूरत है। उन्होंने नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर जोर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने नशा विरोधी मुहिम में अब तक मिली कामयाबी पर विस्तार से प्रकाश डाला। पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू, अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अनिल रतूड़ी, एडीजी प्रशासन राम सिंह मीणा, एडीजी अभिसूचना अशोक कुमार, पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय दीपम सेठ, आईजी गढ़वाल संजय गुंज्याल, डीआईजी पुष्पक ज्योति, डीआईजी अभिसूचना एमएस बंग्याल, एसपी सिटी अजय सिंह, एसपी देहात टीडी बेला, सीओ सिटी मनोज कत्याल, सीओ डालनवाला अरुण पांडेय आदि उपस्थित रहे। संचालन विजिलेंस की एसपी निवेदिता कुकरेती ने किया।

केबल नेटवर्क पर चलाई जाए फिल्म

first anti drug app launch in dehradun.

नशा विरोधी फिल्म बेहद सराही गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म को थोड़ा छोटा कर जिले भर के केबल नेटवर्क पर चलाया जाए, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। फिल्म में नशे के प्रभाव में आए राहुल को दिखाया गया कि कैसे उसने अपने दृढ़ निश्चय से नशा छोड़ दिया। सीएम ने राहुल को सम्मानित भी किया।

इन शिक्षण संस्थानों के रहे स्टाल
डीबीआईटी, बीएफआईटी, डीआईटी, ग्राफिक ऐरा, सेंट जोजफ  स्कूल, ब्राइटलैंड, सेंट थामस, एसजीएस विद्या मंदिर, हिमालय इंस्ट्ीट्यूट आफ  टेक्नोलॉजी, पैरा मेडिकल कालेज, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, एसजीआरआर कालेज आफ नर्सिंग, डॉल्फिन पीजी कालेज, केंद्रीय विद्यालय आईएमए,  सालावाला,  सर्वे आफ  इंडिया, गौतम इंटर नेशल स्कूल, सेंट ज्यूडस स्कूल, शिवालिक कालेज आफ  नर्सिंग, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज, देवभूमि कालेज, द्रोणा आफ  इंस्ट्ीट्यूट, एसजीआरआर कालेज आफ  मेडिकल, स्कालर्स होम, साईं ग्रेस एकेडमी, दा एशियन स्कूल, दून ब्लासम आदि शिक्षण संस्थानों के स्टॉल लगाए गए थे।

दस हजार लोगों ने किया डाउनलोड

first anti drug app launch in dehradun.

पुलिस का दावा है कि नशा विरोधी मोबाइल एप को अब तक 10 हजार लोगों ने डाउनलोड किया है। एसएसपी सदानंद दाते ने कहा कि नशा संबंधी सूचनाएं मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। अन्य महकमों से समन्वय बनाकर कार्रवाई की जाएगी।

सीएम के साथ सेल्फी का क्रेज
छात्र-छात्राओं के बीच जाकर मुख्यमंत्री काफी गदद नजर आए। छात्र-छात्राओं ने उनके साथ सेल्फी लेने में दिलचस्पी दिखाई। सीएम ने युवाओं से हाथ मिलाने के साथ छात्राओं के सिर पर हाथ फेरकर अपनत्व भी दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed